Thu. Mar 28th, 2024
    नरेंद्र मोदी और मोहम्मद बिन सलमान

    सऊदी अरब ने बीते तीन सालों में तीसरी बार भारत का हज कोटा 25000 से बढ़ाकर दो लाख कर दिया है। अब भारत के दो लाख श्रद्धालु हज की यात्रा कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के मध्य बातचीत के बाद इस निर्णय का ऐलान विदेश मंत्रालय ने किया है।

    विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि “इस कोटे में व्यापक वृद्धि पर अमल लॉजिस्टिक व अन्य चीजों पर निर्भर करेगी।” अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस प्रस्ताव को इस वर्ष से ही अमल में मलाया जायेगा।

    रवीश कुमार ने बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र के आग्रह पर सऊदी अरब के क्राउंस प्रिंस ने हज कोटा को बढ़ाकर दो लाख कर दिया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने इस फैसले का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, क्राउन प्रिंस सलमान और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया था।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के साल 2014 में सत्ता में आने के बाद, यह लगातार तीसरी बार है कि भारत के हज कोटे में वृद्धि हुई है। 136000 से बढ़कर अब हज कोटा दो लाख हो गया है। आजादी के बाद हज यात्रा में सार्वधिक श्रद्धालु जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सऊदी अरब के साथ बेहद हार्दिक व मैत्रीपूर्ण संबंधों के कारण संभव हुआ है।

    इस वर्ष भारत से 2340 महिलाएं बिना मेहरम या पुरुष साथी के हज की यात्रा पर गई थी। इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे अधिक श्रद्धालु भारत से हज जाते हैं।

    हाल ही में अल्पसंख्यकों के मामलो के मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि आगामी वर्ष से मुस्लिम महिलाए बिना किसी पुरुष साथी के हज की यात्रा पर जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार, भारत से 1 लाख 75 हज़ार 25 मुस्लिम हज की यात्रा पर गए थे।हाल ही में सरकार ने हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी  को खत्म कर दिया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *