Fri. Mar 29th, 2024
    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान की यात्रा पर आएंगे, लेकिन इससे पूर्व उनके सामान लदे ट्रक पाकिस्तान में पंहुच चुके हैं। पाकिस्तान और सऊदी अरब दो दशक पुराने मित्र है। क्राउन प्रिंस दो दिन की यात्रा पर  और इस दौरान खरबो के समझौतों पर दस्तखत किये जायेंगे।

    पांच ट्रकों में पाक आया सामान

    दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक के क्राउन प्रिंस इसी हफ्ते पाकिस्तान पंहुचेंगे। हालाँकि सुरक्षा कारणों से उनके आगमन की निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गयी है।

    पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक सऊदी अरब के दूतावास के हवाले से खबर आयी कि इन पांच ट्रकों में सऊदी प्रिंस का निजी सामान, एक्सरसाइज उपकरण और फर्नीचर हैं।

    इस यात्रा से पूर्व सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की सुरक्षा टीम और मीडिया प्रतिनिधियों की टीम इस्लामाबाद पंहुच चुकी है। यह सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पहली आधिकारिक पाकिस्तान की यात्रा है। इससे पूर्व वह रक्षा मंत्री के तौर पर पाकिस्तान आये थे, उस दौरान यमन विवाद की शुरुआत हुई थी।

    ख़बरों के मुताबिक मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान में प्रधानमंत्री निवास में ठहरेंगे। इस्लामाबाद में स्थित दो होटल को पूरा उनके स्टाफ के लिए बुक करा दिया गया है, जबकि दो अन्य होटल को आधा स्टाफ सदस्यों के लिए बुक किया गया है। इस यात्रा  क्राउन प्रिंस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अन्य वरिष्ठ सरकारी व सैन्य अधिकारीयों से मुलाकात करेंगे।

    पाक में सऊदी का निवेश

    खबर के मुताबिक, सऊदी अरब पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह में 10 अरब डॉलर की आयल रिफायनरी का निर्माण करेगा। यह पाकिस्तान और चीन की महत्वकांक्षी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का मुख्य भाग है। सऊदी अरब के दो अधिकारीयों ने पुष्टि की कि पाकिस्तान के यात्रा के दौरान मोहम्मद बिन सलमान कई निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

    बीते माह की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य एशिया में सऊदी अरब और यूएई पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापार साझेदार है। दोनों देशों ने पाकिस्तानी 30 अरब डॉलर का कर्ज व निवेश का प्रस्ताव दिया था। पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था के लिए सऊदी अरब का निवेश लाभदायक होगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *