Fri. Mar 29th, 2024
    सैयद अकबरूद्दीन

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो प्राप्त सदस्य देश चीन समेत अन्य देशों की आलोचना की। मुख्य रूप से वीटो प्राप्त देश चीन पर भारत ने अप्रत्यक्ष तौर पर हमला बोला। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने वीटो प्राप्त सदस्य देशों की जमकर निंदा की।

    सैयद ने कहा कि ये सदस्य देश बिना किसी कारण व उचित प्रमाण के किसी भी प्रस्ताव को रोक देते है। वीटो का इस्तेमाल ये देश अपनी इच्छानुसार कभी भी कर देते है। इस पर अन्य देश नहीं जान पाते है कि उन्होंने वीटो का इस्तेमाल क्यों किया है।

    सैयद ने चीन पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि वीटो शक्ति वाले देश बिना कोई स्पष्टीकरण दिए कई आतंकवादियों को सूचीबद्ध करने में बाधा डाल रहे है। गौरतलब है कि आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए भारत कई बार प्रस्ताव ला चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के अलावा सभी सदस्य देश भारत के प्रस्ताव का समर्थन करते है। सम्बंधित: भारत चीन सम्बन्ध

    लेकिन पाकिस्तान को खुश करने के लिए चीन हर बार वीटो पावर का इस्तेमाल करके भारत के प्रस्ताव पर रोक लगा देता है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि में सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली में कमी का आरोप लगाते हुए वीटो प्राप्त सदस्य देशों को निशाने पर लिया।

    पाक ने उठाया कश्मीर मुद्दा

    आगे कहा कि सुरक्षा परिषद मे मौजूदा विसंगतियों के कारण इसकी कार्यकुशलता और विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। इसलिए ही इन विसंगतियों को दूर करने की जरूरत है।

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन को वीटो शक्ति प्राप्त है। ये देश वीटो पावर का इस्तेमाल करके किसी भी प्रस्ताव को जब चाहे रोक सकते है।

    वहीं पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दा उठाया। पाक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कश्मीर मुद्दे को सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए।