Fri. Mar 29th, 2024
    संजय कपूर और प्रिया सचदेव के घर आया एक नन्हा मेहमान

    बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। पिंकविला की रिपोर्ट ने आगे बताया कि प्रिया और संजय ने अपनी पहली संतान का नाम अजारियस कपूर रखा है। इस अक्टूबर में, प्रिया के बेबी बम्प की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी। बाद में, प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपने गर्भवती होने की पुष्टि की।

    https://www.instagram.com/p/Bo1GOb8Fd7Z/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Bo8h6CqlFmG/?utm_source=ig_web_copy_link

    संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से 2003 में शादी की थी। मगर शादी के ग्यारह साल बाद, करिश्मा ने तलाक की अर्ज़ी डाल दी थी। और 13 जून, 2016 वाले दिन, मुंबई फॅमिली कोर्ट द्वारा इन दोनों का तलाक हो गया था। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम हैं- समाइरा और किआन राज कपूर जिनकी कस्टडी करिश्मा के पास है। मगर संजय के अपने दोनों बच्चो के साथ अच्छे सम्बन्ध हैं। वे अक्सर अपने बच्चो के साथ छुट्टिया मनाने जाते रहते हैं। करिश्मा ने बताया था कि इन दोनों के तलाक की बड़ी वजह प्रिया ही हैं जिनकी वजह से इन दोनों के बीच ये दूरियां आती चली गयी।

    फिर तलाक के बाद, संजय ने बीते साल अप्रैल में, मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। ये प्रिया की दूसरी शादी है वही संजय की तीसरी। सबसे पहले संजय ने डिज़ाइनर नंदिता मथानी से शादी की थी जिनके साथ उनके दो बच्चे थे। और प्रिया ने संजय से पहले, व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी की थी जिनके साथ उनकी एक बेटी है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *