Fri. Mar 29th, 2024
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने केरल में डीएम के आदेश के बावजूद तिरंगा लहराया। केरल के पलक्कड़ में डीएम ने तिरंगा फहराने से मना किया था, लेकिन भागवत ने इसके बावजूद देश की स्वतंत्रता के मौके पर तिरंगा लहराया। इस इलाके में डीएम ने आदेश दिया था कि स्कूलों में ही कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा ही झंडा लहराया जाए।

    आपको बता दें कि राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ पिछले कुछ समय से केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसक चलते कई बार संघ के लोगों पर हमला हो चुका है। भाजपा के नेताओं जैसे अमित शाह ने संघ के लोगों पर हो रहे हमलों का जिक्र कई बार किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पहली बार 2002 में नागपुर में तिरंगा लहराया था।

    दिल्ली में नरेंद्र मोदी ने किया देश को सम्बोधित

    इससे पहले दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सम्बोधित किया। मोदी ने देश की विभिन्न समस्याओं जैसे कश्मीर, ट्रिपल तलाक़, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर लोगों से बात की। नरेंद्र मोदी ने 2022 तक देश को सर्व संपन्न शक्ति बनाने का भी आह्वान किया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।