Thu. Mar 28th, 2024
    भारत-श्रीलंका सम्बन्ध

    भारत ने श्रीलंका को 1200 घर और 50 मॉडल गांव बनाने के लिए सहायता देने का ऐलान किया है। भारत के श्रीलंका के मंत्रालय के साथ हुए समझौते के तहत हाउसिंग प्रोग्राम स्कीम ने अब तक 2400 मकान और 100 मॉडल हाउस का निर्माण किया है।

    भारतीय उच्चायोग ने बताया कि श्रीलंका में 1200 मकानों और 50 गांवों का निर्माण बेहतरीन सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

    इस परियोजना के तहत 1200 मकान निर्माणाधीन है। इन ओनर ड्रिवेन मकानों के निर्माण को पूर्ण भारत के बेहतरीन सहयोग से किया जा रहा है। इस समझौते के तहत 600 मकानों का निर्माण उत्तरी और दक्षिणी प्रान्तों में किया जाएगा।

    इस परियोजना का केंद्र निम्न आय परिवार, जिनके पास जमीन नहीं और बेघर लोग होंगे। हर लाभार्थी को किश्तों में 500000 श्रीलंका की मुद्रा का लाभ दिया जाएगा।

    यह प्रोजेक्ट भारत की श्रीलंका में मकानों के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत ने श्रीलंका में बुनियादी ढांचे के विकास के वायदे को पूर्ण किया है।

    उच्चायोग ने बताया कि भारत ने श्रीलंका में 63000 घरों के निर्माण का वादा किया है। इस मिशन के लिए भारत ने 50 मिलियन डॉलर की राशि देने का वादा किया था।

    भारत सरकार का श्रीलंका में इस परियोजना की लागत 3 बिलियन डॉलर है। भारत की 50 मिलियन डॉलर अलग से सहायता राशि है।

    भारत की विकास सहयोग परियोजना किसी क्षेत्र या सेक्टर तक सीमित नहीं है। भारत श्रीलंका के हर कोने में इस विकास परियोजना को लागू करेगा।

    हाल ही में चीन ने कर्ज न चुका पाने के कारण श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर अपना आधिपत्य स्थपित कर लिया था। चीन की श्रीलंका से करीबी के कारण भारत के साथ संबंध थोड़े तल्ख हुए हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *