Fri. Apr 19th, 2024
    श्रीलंका

    श्रीलंका में ईस्टर हमले के बाद हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। भारत सरकार ने श्रीलंका की यात्रा करने जा रहे भारतीय नागरिकों को सावधान और सचेत रहने के सुझाव दिए हैं। इससे पूर्व जारी सझाव में भारत ने सभी नागरिकों को गैर जरुरी यात्रा पर न जाने की सलाह दी थी।

    आधिकारिक सूचना के मुताबिक, श्रीलंका में बम धामको के बाद सुरक्षा हालात सुधरते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रों से कर्फ्यू को हटा दिया गया है और सोशल मीडिया से प्रतिबन्ध हटा दिया है। इसके आलावा स्कूलों को वापस बहाल कर दिया गया है। श्रीलंका की यात्रा पर जा रहे भारतीयों को सजग और सावधान रहने की हिदायत दी जाती है।

    हाल ही में जारी यात्रा सुझाव में भारतीय नागरिकों को कोलोंबो में स्थित भारतीय उच्चायुक्त, कैंडी में स्थित उप उपचायोग या जाफना और हबनटोटा में स्थित वाणिज्य दूतावासों के साथ संपर्क में रहने के लिए कहा गया था। श्रीलंका में ईस्टर के जश्न के दिन हुए फियादीन हमले में 250 नागरिकों की मौत हुई थी और 500 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हुए थे।

    इस आतंकी हमले की जिम्मेमदारी इस्लामिक स्टेट संगठन ने ली थी और इसका अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने सख्ती से आलोचना की थी। इस हमले के बाद श्रीलंका सरकार ने आतंकियों या स्लीपर को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया था।

    ईस्टर हमले के बाद देश के सुरक्षा हालात 99 फीसदी सामान्य हो गए हैं। मैत्रीपाला सिरिसेना ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, अमेरिका और यूरोपियन देशों के राजदूतों को देश में शांति की सफलतापूर्ण स्थापना में सहयोग के लिए शुक्रिया कहा था।

    इस हमले के बाद नागरिकों की मुस्लिम समुदाय के प्रति नजरिया बदल गया था। मस्जिदों और मुस्लिमों की दुकानों पर हमला किया गया था और इसके बाद पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना को आंसू गैस के घोलने दागने पड़े थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *