Fri. Mar 29th, 2024
    Shriya Saran biography in hindi

    श्रिया सरन भारतीय फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और अमेरिकन फिल्मो में भी अभिनय किया है। एक मॉडल के रूप से अपने व्यवसाय की शुरुआत करने के बाद श्रिया ने बहुत ही कम समय में खुदको ऊचाइयों की बुलंदियों तक पंहुचा लिया है।

    श्रिया सरन के फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘इष्टम’, ‘संतोषम’, ‘शिवजी’, ‘कांथास्वामी’, ‘पोक्किरी राजा’, ‘आवारापन’, ‘पवित्रा’, ‘चंद्र’, ‘मिडनाइट’स चिल्ड्रन’ जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है। श्रिया ने ना केवल अपने अभिनय की वजह से लोकप्रियता हासिल की है बल्कि उन्होंने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    हिंदी फिल्मो में उनका अभिनय फिल्म ‘द्रिश्यम’ में सबसे अधिक सराहा गया था।

    श्रिया सरन का प्रारंभिक जीवन

    श्रिया सरन का जन्म 11 सितम्बर 1982 को देहरादून, उत्तरखंड में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा बचपन हरिद्वार में बिताया था। उनके पिता का नाम ‘पुष्पेंद्र सरन भटनागर’ है, जो पेशे से भारत हैवी एलेक्ट्रॉनिकॉल्स लिमिटे में काम करते हैं। उनकी माँ का नाम ‘नीरजा सरन भटनागर’ है और पेशे से वह ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’, रानीपुर, हरिद्वार और ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’, मथुरा रोड, में केमिस्ट्री की शिक्षक रह चुकी हैं।

    श्रिया ने अपने स्कूल की पढाई ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’, रानीपुर, हरिद्वार और ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’, मथुरा रोड, नई दिल्ली से पूरी की हैं। श्रिया का एक बड़ा भाई है जिनका नाम ‘अभिरूप’ है और वह मुंबई में रहते हैं। श्रिया ने ‘लेडी श्री राम कॉलेज’, दिल्ली विश्वविध्यालय से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी।

    श्रिया सरन ने अपने बचपन में ही कथक का नाच सीखा था और साथ ही उन्होंने राजस्थानी लोक नाच भी सीखा था। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई सारे डांस शोज में भाग भी लिया था।

    श्रिया सरन का व्यवसायिक जीवन

    श्रिया सरन का फिल्मो का शुरुआती दौर

    श्रिया सरन ने अपने कॉलेज के दौरान ही अपना एक वीडियो शूट कराया था, जिसकी वजह से उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में अभिनय करने का मौका दिया गया था। उनकी इस वीडियो का नाम ‘थिरकती क्यों हवा’ था। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में सबसे पहले ‘रामोजी फिल्म्स’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इष्टम’ में अभिनय किया था। इसी फिल्म के साथ श्रिया ने चार और फिल्मो में अभिनय करने के लिए हामी भरी थी और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया था।

    उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘नुव्वे नुव्वे’ में भी अभिनय किया था, जिसमे वो एक अमीर बाप की बेटी का किरदार निभा रही थी, जिसे छोटे घराने के लड़के से प्यार हो जाता है। इसके बाद उन्होंने उसी साल फिल्म ‘संतोषम’ में भी अभिनय किया था, जिसमे उन्होंने अभिनेता नागार्जुन, प्रभु देवा और ग्रेसी सिंह के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म श्रिया की पहली हिट फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई की थी। इस फिल्म के लिए श्रिया को कई सारे तेलुगु अवार्ड्स शोज में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित भी किया गया था।

    साल 2003 में श्रिया ने हिंदी फिल्मो में भी अपना डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘तुझे मेरी कसम’ था, जिसमे उन्होंने रितेश देशमुख और जेनेलिआ डि’सूज़ा के साथ मुख्य किरदार को निभाया था। इसके बाद एक बार फिर श्रिया ने तेलुगु फिल्म ‘टैगोर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस में सफल फिल्मो के रूप में दर्ज किया गया था। इसके बाद उसी साल उन्होंने अपना डेब्यू तमिल फिल्मो में भी किया था।

    श्रिया की पहली तमिल फिल्म का नाम ‘एनाक्कु 20 उनाक्कु 18’ था। फिल्म में श्रिया ने तरुण और तृष्णा कृष्णा के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को तेलुगु भाषा में भी दर्शाया गया था, जिसका नाम बदल कर ‘नई मानसु नाकु तेलुसु’ रखा गया था। श्रिया ने साल 2001 से साल 2003 तक तकरीबन दस फिल्मो में अभिनय किया था, जिनमे से उनकी 8 फिल्मे तेलुगु थी।

    श्रिया का फिल्मो का सफल सफर

    साल 2004 में श्रिया सरन ने दो हिंदी फिल्मो में अभिनय किया था और दो तेलुगु फिल्मो में अभिनय किया था। हिंदी फिल्मो के नाम ‘थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम’ और ‘शुक्रिया: टिल डेथ डु अस अपार्ट’ था और तेलुगु फिल्मो का नाम ‘नेनंननु’ और ‘अर्जुन’ था। साल 2005 में भी श्रिया ने कई सारी फिल्मो में अभिनय किया था, जिनमे से कुछ बॉक्स ऑफिस में हिट रही थी, तो वही कुछ फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी। उस साल की श्रिया की सबसे हिट फिल्म ‘छत्रपति’ थी जिसमे उन्होंने ‘प्रभास’ के साथ अभिनय किया था।

    इसके बाद एक बार फिर श्रिया ने तमिल फिल्म ‘मजहल’ में अभिनय किया था, जो साल 2004 में आई तेलुगु फिल्म ‘वर्षम’ का रीमेक था। इस फिल्म में ना तो श्रिया के अभिनय की तारीफ हुई थी और नाहीं फिल्म को किसी ने पसंद किया था। इसके बाद उसी साल श्रिया को ‘मोगुडू पल्लम ओ डोनगुडू’ और ‘बोम्मालता’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। श्रिया सरन ने साल 2006 में केवल एक ही फिल्म में मुख्य किरदार को दर्शाया था जिसका नाम ‘तिरुविलायडल अराम्बम’ था।

    साल 2007 में उन्होंने अभिनेता रजनीकांत के साथ फिल्म ‘शिवजी: द बॉस’ में मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में श्रिया को सभी ने बहुत पसंद किया था और उनकी तारीफ भी की थी। इस फिल्म के बाद श्रिया सरन साउथ फिल्मो की मशहूर अभिनेत्री के रूप में उभर रहीं थीं। इसी साल ही श्रिया ने लगातार 3 फिल्मो के आइटम गानों पर डांस भी किया था। फिल्मो के नाम ‘देवदासु’, ‘मुन्ना’ और ‘तुलसी’ थे।

    साल 2007 में ही एक बार फिर श्रिया को हिंदी फिल्म ‘आवारापन’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक मुस्लिम लड़की का किरदार अभिनय किया था और इसके लिए उन्होंने उर्दू भाषा को सीखा भी था। यह श्रिया की चौथी हिंदी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी।

    साल 2008 में श्रिया सरन ने अपना डेब्यू अमेरिकन फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली अमेरिकन फिल्म अशोक अमृतराज द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘द अदर एन्ड ऑफ़ द लाइन’ थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘प्रिया सेठी’ नाम का किरदार अभिनय किया था, जो भारत के कॉल सेंटर में काम करती थी। फिल्म में मुख्य किरदारों को अनुपम खेर, जेसी मेटकॉफे और तारा शर्मा ने निभाया था। इस फिल्म में श्रिया के अभिनय की बहुत सराहना की गई थी। इसी साल श्रिया को हिंदी फिल्म ‘मिशन इस्तांबुल’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में श्रिया ने ‘अंजलि सागर’ नाम का किरदार अभिनय किया था, जो की फिल्म ‘लक्ष्य’ में प्रीति ज़िंटा के किरदार से प्रेरित होकर बनाया गया किरदार था। फिल्म में मुख्य किरदारों को ज़ायेद खान और शब्बीर अहलुवालीया ने निभाया था।

    साल 2009 में श्रिया ने तमिल फिल्म में अभिनय किया था, जिसका नाम ‘कांथास्वामी’ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई की थी और फिल्म में श्रिया ने अभिनेता ‘विक्रम’ के साथ अभिनय किया था। इसी साल श्रिया को एक बार फिर विक्रम के साथ फिल्म ‘थोरानाई’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। साल 2009 में श्रिया सरन ने एक और अंग्रेजी फिल्म में अभिनय किया था, जिसका नाम ‘कुकिंग विद स्टेल्ला’ था। इस फिल्म में नौकर और मालिक के रिश्ते को दर्शाया गया था। इस फिल्म में भी श्रिया के किरदार की बहुत सराहना की गई थी।

    साल 2010 में श्रिया ने अपना डेब्यू मलयालम फिल्मो में भी किया था। उन्होंने फिल्म ‘पोक्किरी राजा’ में अभिनय किया था, जिसमे उन्होंने माम्मूटी और पृथवीराज के साथ अभिनय किया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था।

    साल 2010 में ही एक बार फिर श्रिया ने फिल्म ‘डॉन सीनू’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में श्रिया ने अभिनेता रवि तेजा के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई करने में सक्षम हुई थी और अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में भी शामिल कर लिया था।

    साल 2011 में उन्होंने फिल्म ‘रोथीराम’ में अभिनय किया था जिसमे उनके साथ अभिनेता ‘जीवा’ को देखा गया था। इस फिल्म को बिलकुल पसंद नहीं किया गया था। उस साल श्रिया ने केवल इसी एक फिल्म में ही मुख्य किरदार को अभिनय किया था।

    साल 2012 में एक बार फिर श्रिया ने मलयालम फिल्म ‘कसानोव्वा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ‘मोहनलाल’ ने अभिनाय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था और फिल्म ने भी अच्छी कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था। इसी साल श्रिया को हिंदी फिल्म ‘गली गली में चोर है’ में देखा गया था। इसी साल के अंत तक श्रिया को अंग्रेजी फिल्म ‘मिडनाइट’स चिन्ड्रन’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। यह फिल्म लेखक ‘सलमान रुश्दी’ द्वारा लिखी गई किताब ‘मिडनाइट’स चिल्ड्रन’ से प्रेरित होकर बनाई गई थी। साल 2013 में भी उन्होंने अंग्रेजी फिल्म ‘विंड्स ऑफ़ चेंज’ में अभिनय किया था।

    साल 2013 में ही श्रिया सरन ने पहली बार किसी हिंदी फिल्म में कोई आइटम गाने पर डांस किया था। फिल्म का नाम ‘जिला ग़ाज़िआबाद’ था। इसके बाद उसी साल जून में श्रिया ने तेलुगु फिल्म ‘पवित्रा’ में अभिनय किया था, जिसमे उन्होंने एक वैश्या का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म को बॉक्स ऑफिस में सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया गया था।

    साल 2013 में श्रिया सरन ने कन्नड़ – तमिल फिल्म ‘चंद्र’ में अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘रूपा अय्यर’ थी। फिल्म में श्रिया ने एक राजकुमारी का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में पुरुष मुख्य किरदार को कन्नड़ फिल्मो के मशहूर अभिनेता ‘प्रेम कुमार’ निभा रहे थे। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में जून 2013 में रिलीज़ हुई थी और तमिल भाषा में फरवरी 2014 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म कन्नड़ की उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मो के रूप में दर्ज हुई थी। साल 2014 में श्रिया ने तेलुगु ड्रामा फिल्म ‘मनम’ में अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज की गई थी।

    साल 2015 में श्रिया ने तेलुगु फिल्म ‘गोपाला गोपाला’ में अभिनय किया था, जो की हिंदी फिल्म ‘ओ माय गॉड’ का रीमेक थी। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद साल 2015 में ही श्रिया को हिंदी फिल्म ‘द्रिश्यम’ में देखा गया था, जिसमे उन्होंने अभिनेता अजय देवगन के साथ उनकी पत्नी का किरदार अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी अच्छी कमाई करने में सफल रही थी।

    साल 2016 में श्रिया सरन को फिल्म ‘गौतमीपुत्रा सातकर्णि’ में अभिनय करने के लिए मुख्य महिला की भूमिका के लिए चुना गया था। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्म ‘पैसा वसूल’ में देखा गया था। साल 2018 में श्रिया ने फिल्म ‘गायत्री’ और हिंदी फिल्म ‘फेमस’ में अभिनय किया था। श्रिया की आगे आने वाली हिंदी फिल्मो की बात करे तो उन्हें फिल्म ‘तड़का’ में देखा जाएगा।

    पुरस्कार और उपलब्धियां।

    • 2008, फिल्म ‘शिवजी: द बॉस’ के लिए ‘बेस्ट तमिल एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2009, फिल्म ‘मिशन इस्तांबुल’ के लिए ‘स्टारडस्ट एक्ससिटिंग नई फेस अवार्ड्स’ का अवार्ड मिला था।
    • 2010, फिल्म ‘कांथास्वामी’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, फिल्म ‘रौथीराम’ के लिए ‘आईटीएफए बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘मनम’ के लिए दो बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ और एक बार ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, फिल्म ‘गोपाला गोपाला’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, फिल्म ‘गौतमपुत्रा सातकर्णि’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।

    श्रिया सरन का निजी जीवन

    श्रिया सरन के लव लाइफ की बात करे तो, उन्होंने सबसे पहले ‘राजीव मल्लू’ को डेट किया था। इन दोनों के अलग होने के बाद श्रिया ने टेनिस प्लेयर ‘अन्द्रेई कॉसचीव’ को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों ने एक दूसरे के साथ मार्च 2018 में शादी की थी। इनकी शादी ‘लेक पैलेस होटल’, उदयपुर, राजस्थान में हुई थी।

    श्रिया सरन के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में रोटी और कड़ी बहुत पसंद है। उन्हें साड़ी पहनना बहुत पसंद है। श्रिया के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत हैं। अभिनेत्रियों में श्रिया को मधुबाला और माधुरी दीक्षित पसंद हैं। श्रिया का पसंदीदा रंग काला और लाल है।

    श्रिया सरन भारतीय अभिनेत्रीओ में से पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट’ अहमदाबाद में बच्चो को लेक्चर दिया था।

    आप अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *