Wed. Apr 24th, 2024
    साहो टीज़र, श्रद्धा कपूर बर्थडे

    श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘साहो’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक टीज़र रिलीज़ किया है। अभिनेत्री आज 32 साल की हो गई हैं। फिल्म के इस छोटे से विडियो को देखकर ही हम अनुमान लगा सकते हैं कि फिल्म की शूटिंग के लिए सभी ने कितनी मेहनत की है।

    एक मिनट के इस विडियो में आप कुछ बिहाइंड द सीन के क्लिप्स देख सकते हैं। फिल्म के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि, “साहो के अपने स्टार श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। यहाँ प्रस्तुत कर रहे हैं शेड्स ऑफ़ साहो 2, कमाल के बिहाइंड द सीन एक्शन दिखाते हुए।”

    बाहुबली के स्टार प्रभास की पहली हिंदी फ़िल्म ‘साहो’ जो एक एक्शन फ़िल्म है। फ़िल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, चंकी पाण्डेय और मंदिर बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    सुजीत के निर्देशन तथा वामसी, प्रमोद और विक्रम के द्वारा युवी क्रिएशन में बन रही फिल्म ‘साहो’ में जैकी श्रॉफ भी एक मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होगी।

    विडियो यहाँ देखें:

    फिल्म का प्रमोशन निर्माताओं ने प्रभास के जन्मदिन पर शुरू किया था।

    फिल्म टोलीवुड की आजतक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है और इसके साथ ही यह श्रद्धा कपूर की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म थी।

    यह भी पढ़ें: जन्मदिन के मौके पर याद करते हैं ‘मास्टर ऑफ़ सटायर’ जसपाल सिंह भट्टी को, जानिये कैसे उड़ाया करते थे राजनीती का मज़ाक

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *