Fri. Apr 19th, 2024
    श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, रेमो डिसूजा

    अभिनेत्री श्रद्धा कपूर करण जौहर के कार्यक्रम ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर आने वाली थीं पर अब उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है। 

    करण जौहर का प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘कॉफ़ी विथ करण‘ अपने कमाल के मेहमानों की सूचि के साथ एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाज़िर है। अभी तक इस कार्यक्रम पर अलिया भट्ट, सैफ अली खान, सारा अली खान ,रणवीर सिंह और अक्षय कुमार आ चुके हैं।

    और आगे भी कई दिलचस्प मेहमान आने वाले हैं। खबर यह है कि श्रद्धा कपूर इस बार मेहमानों की सूचि में नहीं हैं और इसका कारण यह है कि श्रद्धा ने खुद ही इसके लिए मना कर दिया है।

    स्पॉटबॉय ई की रिपोर्ट की माने तो श्रद्धा कपूर इसबार करण जौहर के कार्यक्रम पर आने वाली थीं पर बाद में उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। एक सूत्र ने बताया कि श्रद्धा अपनी निजी ज़िन्दगी और प्रेमसंबंधों के बारे में बात करने में सहज महसूस नहीं करती हैं।

    https://www.instagram.com/p/BnWd3xBFQfm/

    इसलिए उन्होंने करण को बड़े ही प्यार से उनके कार्यक्रम पर आने के लिए मना कर दिया है। अगर आपको नहीं पता है तो हम बता दें कि श्रद्धा कपूर के फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ अफेयर के चर्चे हैं और इसके पहले खबर यह थी कि श्रद्धा, फ़रहान अख्तर के साथ प्रेमसंबंध में हैं।

    https://www.instagram.com/p/BnBnKyHlVw6/

    यह भी पढ़ें:अनुराग कश्यप ने फैंटम फ़िल्म्स के खिलाफ़ सीबीआई जाँच की ख़बरों को नकारा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *