Thu. Mar 28th, 2024
    शेयर बाजार

    सुबह बढ़त के साथ शुरू हुआ सेंसेक्स दिन के आखरी तक अपनी बढ़त को बरकरार बनाए रहा। इसी के साथ आज बाज़ार बंद होने पर कल 34865.10 अंकों पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज 297.38 अंक मजबूत होकर 35162.48 अंकों पर बंद हुआ।

    वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी आज हरे निशान पर बंद हुआ है। निफ्टी 75.25 अंक मजबूत होकर 10584.75 अंक पर आकर बंद हुआ है। मालूम हो कि कल निफ्टी 10512.50 अंकों पर बंद हुआ था।

    इसी के साथ आज सेंसेक्स में 0.85% व निफ्टी में 0.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज़ की गयी है।


    दोपहर 3 बजे तक शेयर बाजार में मजबूती बनी रही। सेंसेक्स नें दिन में लगभग 350 पॉइंट की मजबूती के साथ 35,215 का अधिकतक आंकड़ा छुआ।

    वहीँ निफ्टी नें भी जबरदस्त वापसी करते हुए 10,600 का आंकड़ा पार किया।

    यदि प्रत्येक कंपनियों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, इंडसलैंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और रिलायंस जैसी कंपनियों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया।


    भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से मची हलचल अब धीरे से शांत होती नज़र आ रही है। सेंसेक्स ने अपने सुधार के रास्ते पर आगे बढने लगा है, वहीं निफ्टी भी धीरे-धीरे बहर स्थिति को पहुंचता दिखने लगा है।

    कल 34865.10 अंकों पर बंद हुआ सेंसेक्स आज 139.23 अंकों की बढ़त बनाते हुए सुबह 35004.33 अंकों पर आकर खुला है। इसी के साथ सेंसेक्स 35 हज़ार के स्तर को भी पार कर गया है।

    आज सुबह निफ्टी भी कल की बंद की अपेक्षा 37.65 अंक मजबूत हो कर खुला है। इसी के साथ निफ्टी ने 10550.15 अंकों के साथ दिन की शुरुआत की है।

    खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 271.71 अंक की मजबूती के साथ 35136.81 अंक और निफ्टी 67.85 अंकों की मजबूती के साथ 10580.35 अंक पर है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *