Fri. Mar 29th, 2024
    शेयर बाजार

    अपडेट-

    बढ़त के साथ खुलने वाले बाज़ार ने आज पूरा दिन अपना सकारात्मक रवैय्या बरकरार रखा है, इसी के साथ सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आज बढ़त बनाते हुए बंद हुए हैं।

    आज सुबह 34971.83 अंकों से शुरुआत करने वाला सेंसेक्स ने आज शाम बाज़ार बंद होने तक पिछले बंद के मुक़ाबले 0.38 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। सेंसेक्स 131.52 अंकों की मजबूरी पकड़ते हुए  34865.10 अंकों पर बंद हुआ है।

    वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी आज बाज़ार बंद होने तक पिछले बंद की अपेक्षा 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40 अंक मजबूत होकर 10512.50 अंकों पर पहुँच गया है।

    आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाज़ार बंद होने पर सेंसेक्स 34733.58 अंक व निफ्टी 10472.50 अंक पर आकर बंद हुए थे।


    अपडेट-

    सुबह बढ़त के साथ खुलने वाले बाज़ार में महज थोड़ी देर के लिए अस्थिरता का माहौल बनता हुआ दिखाई पड़ा, लेकिन अब दिन की मध्यावधि में बाज़ार मजबूत होता नज़र आ रहा है।

    सुबह 34971.83 अंकों पर खुलने वाला सेंसेक्स कल के बंद की तुलना में 0.39% प्रतिशत के सुधार के साथ 136.88 अंक मजबूत होकर 34870.76 अंकों पर पहुँच गया है।

    इसी के साथ ही सुबह 10524.20 अंकों पर खुलने वाला निफ्टी फिलहाल खबर लिखे जाने तक 0.41% की बढ़त के साथ 43.05 अंक मजबूत हुआ है। निफ्टी इस समय 10515.55 अंकों पर है।


    पिछले सप्ताह तमाम उतार चढ़ाव का सामना करने वाले शेयर बाजार ने इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तेज़ी दिखाते हुए की है, लेकिन बाज़ार खुलने के थोड़ी ही देर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है।

    शुक्रवार की शाम को 34,733.58 अंकों पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज सोमवार को बढ़त दर्ज़ करते हुए 238.85 अंकों की तेज़ी के साथ 34,971.83 अंकों पर खुला।

    वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी इसी तरह इस हफ्ते अपनी शुरुआत करते हुए नज़र आया। एक ओर शुक्रवार को 10472.50 अंकों पर बंद होने वाला निफ्टी आज 51.7 अंकों की बढ़त दर्ज़ करता हुआ 10524.20 अंकों पर खुला है।

    हालाँकि बढ़त के साथ शुरुआत करने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स आखिरी बंद के मुक़ाबले 0.19% की गिरावट को दर्ज़ करता हुआ 66.82 अंक टूट गया है,इसी के साथ सेंसेक्स खबर लिखने तक 34666.76 पर है।

    वहीं निफ्टी भी 0.07% की गिरावट के साथ 7.80 अंक टूट कर फिलहाल 10464.70 अंक पर है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *