Fri. Apr 19th, 2024
    शेयर बाजार share market in hindi

    सुबह धीमी शुरुआत करने वाले बाज़ार ने अपने दिन का अंत हरे निशान के साथ किया है। सुबह सेंसेक्स ने हरे जबकि निफ्टी ने लाल निशान के साथ अपने दिन की शुरुआत की थी।

    दिन का अंत करते हुए सेंसेक्स ने कल के बंद के मुक़ाबले 331.50 अंकों की बढ़त के साथ 35144.49 अंकों पर अपना कारोबार बंद किया है।

    इसी तरह निफ्टी ने भी आज 100.30 की बढ़त बनाते हुए 10582.50 अंकों पर अपना दिन खत्म किया है।


    शेयर बाज़ार अभी निवेशकों का भरोसा जीतने में असफल दिख रहा है, हालाँकि इस समय बाज़ार के हालात देखने में स्थिर लग रहे हैं, लेकिन निवेशकों को बाज़ार से मुनाफ़े की उम्मीद कम ही नज़र आ रही है।

    धीरे चलते हुए शेयर बाज़ार ने आज दिन की शुरुआत 33.2 अंकों की बढ़त के साथ 34846.19 अंकों के साथ की है, जबकि सेंसेक्स कल शाम 34812.99 अंकों पर बंद हुआ था।

    वहीं निफ्टी ने इसके उलट रुख इख्तियार करते हुए अपने दिन की शुरुआत 30.3 अंकों की गिरावट दर्ज़ करते हुए की है। निफ्टी आज 10451.90 अंकों पर खुला है, जबकि कल शाम निफ्टी 10451.90 अंकों पर बंद हुआ था।

    हालाँकि खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स हरे निशान पर जबकि निफ्टी अभी भी लाल निशान पर ही बना हुआ है। सेंसेक्स ने इस दौरान 5.92 अंकों की बढ़त जबकि निफ्टी अभी भी 10.75 अंक नीचे है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *