Thu. Apr 25th, 2024
    शेयर बाजार

    सेंसेक्स ने आज पूरा दिन बेहतर प्रदर्शन करते हुए शाम को बाज़ार बंद होने तक अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार रखा है। सेंसेक्स कल के बंद की अपेक्षा आज बाज़ार बंद होने पर 2.15% की तेज़ी पकड़ते हुए, 732.43 अंकों की बढ़त लेकर 34733.58 अंकों पर बंद हुआ है।

    वहीं इसी तरह निफ्टी भी 2.32 प्रतिशत की बढ़त दर्ज़ करते हुए, 237.85 अंकों की तेज़ी के साथ 10472.50 अंकों पर बंद हुआ है।

    माना जा रहा है, कल सुबह बाज़ार खुलने पर भी यह तेज़ी बरकरार देखी जा सकती है।


    कल शेयर बाजार में औंधे मुँह गिरने वाला सेंसेक्स आज कुछ सुधार की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मालूम हो कि कल शेयर बाज़ार में सेंसेक्स 759.74 अंकों का नुकसान उठाकर 34001.15 अंक पर बंद हुआ था, वहीं आज सेंसेक्स ने 292.77 अंकों की बढ़त के साथ 34291.92 अंक पर दिन की शुरुआत की है।

    इसी के साथ निफ्टी को भी कल भारी नुकसान उठाना पड़ा था। निफ्टी ने भी कल 10234.65 अंकों के बंद की अपेक्षा आज 96.9 अंकों की बढ़त के साथ 10331.55 अंक पर दिन शुरू किया है।

    कल शेयर बाज़ार में आए भूचाल के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्रों के अनुसार बाज़ार में कल के घटनाक्रम के चलते निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

    खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स कल के बंद की अपेक्षा 1.54% की बढ़त के साथ ही 522.19 मजबूत होकर 34523.34 अंकों पर है।

    वहीं निफ्टी 1.68 प्रतिशत की बढ़त बना कर 171.85 अंकों की मजबूती के साथ फिलहाल 10406.50 अंकों पर है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *