Wed. Apr 24th, 2024
    शेयर बाजार

    अपडेट:

    कई दिनों से चली आ रही उठापटक के बाद आज सेंसेक्स अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ है। कल 34299.47 अंकों पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज 1.35% की बढ़त के साथ 461.42 सुधर कर 34760.89 अंकों पर बंद हुआ है।

    इसी के साथ निफ्टी भी इसी सकारात्मक राह पर चलता नज़र आया है। कल 10301.05 अंकों पर बंद होने वाल निफ्टी 1.54% की बढ़त के साथ  159.05 अंक सुधर कर 10460.10 अंकों पर बंद हुआ है।


    अपडेट:

    सुबह बढ़त के साथ खुलने वाला सेंसेक्स अब तेज़ी पकड़ता हुआ दिख रहा है। सुबह 34,493.21 अंकों पर खुला सेंसेक्स अब 1.33% की तेज़ी के साथ ही 454.68 अंक मजबूत होकर 34754.15 अंकों पर पहुँच गया है।

    निफ्टी भी सुबह मजबूती के साथ खुला था और दिन के मध्य तक निफ्टी ने यही मजबूती बरकरार राखी है। निफ्टी फिलहाल 1.54% की तेजी के साथ 158.80 अंक बढ़कर 10459.85 अंकों पर पहुँच ज्ञ है।


    मंगलवार को बाज़ार बंद होने पर 174.91 अंकों की गिरावट के साथ 34299.47 अंकों पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज 193.74 अंकों की बढ़त के साथ 34,493.21 अंकों पर खुला है।

    ये अपडेट लिखे जाने तक सेंसेक्स 0.78% प्रतिशत की बढ़त के साथ 269.21 अंक मजबूत होकर 34568.68 अंकों पर है।

    इसी तरह निफ्टी भी मंगलवार को बाज़ार बंद होने के साथ ही ढलान पर थी। मंगलवार को बाज़ार बंद होने पर निफ्टी 0.45 प्रतिशत की गिरावट को दर्ज़ करते हुए 47.0 अंक टूट कर 10301.05 अंकों पर था, लेकीन आज बाज़ार खुलते ही 30.8 अंकों की बढ़त के साथ 10331.85 पर आ पहुंचा है।

    ये अपडेट लिखे जाने तक निफ्टी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के आठ 76.70 अंक मजबूत होकर 10377.75 अंक पर था।

    कल के बाज़ार के हिसाब से ही हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुज़ुकी व बजाज फ़ाइनेंस आदि कंपनियों के शेयर फाड़े में रहे, जबकि येस बैंक और इंफ़ोसिस को खासा नुकसान उठाना पड़ा।

    बाज़ार में अस्थिरता के माहौल को आज के मध्य दिन व बाज़ार बंद होने का समय महत्वपूर्ण होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *