Fri. Mar 29th, 2024
    शेयर बाजार

    अपडेट – 11:15 सुबह

    बाजार खुलने के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार चौथे दिन भारी गिरावट देखनें को मिली।

    आरबीआई द्वारा बंधन बैंक पर जुर्माना अलगाए जाने से बंधन बैंक के शेयर बुरी तरह नीचे गिर गए हैं। इसके साथ ही कोटक बैंक के शेयर में भी गिरावट दिखी।

    बंधन बैंक और कोटक बैंक के शेयर क्रमश 20 फीसदी और 12 फीसदी तक नीचे गिर गए हैं।


    बाज़ार में आज महीने की शुरुआत ही सेंसेक्स और निफ्टी के कमजोर होने से हो सकती है।

    बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार आज सेंसेक्स लगभग 100 अंकों की गिरावट के साथ खुल सकता है तथा इसी के साथ निफ्टी भी 11000 अंकों के नीचे रह सकता है। इसी के साथ आज बैंकिंग सेक्टर व ऑटोमोबाइल सेक्टर को घाटा उठाना पड़ सकता है।

    फिलहाल आखिरी दिन बाज़ार बंद होने पर सेंसेक्स 88.38 अंकों की गिरावट के साथ 36138 अंक पर था। वहीं निफ्टी 51.80 अंकों की गिरावट के साथ 10878 पर था।

    इंफ़ोसिस व आईटीसी सहित कुछ कंपनियों को मुनाफ़ा अर्जित हुआ, जबकि कोटक महिंद्रा, यस बैंक को नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही आपको बताते चलें कि आरबीआई द्वारा लगाई गयी तमाम पाबंदियों के बाद बंधन बैंक के शेयरों में करीब 20% की गिरावट देखने को मिली है।

    IL&FS कंपनी जो कि अब डूबने की कगार पर खड़ी है, उससे बाज़ार को काफी नुकसान हो सकता है। मालूम हो कि यह कंपनी करीब ₹90,000 करोड़ के कर्ज़ के बोझ के तले दबी हुई है। इस कंपनी के डूबने के बाद कुछ बड़ी बैंकों के शेयरों में गिरावट देखी जा सकती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *