Wed. May 22nd, 2024
Sheila-Dixit

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को यहां स्थित एस्कॉटर्स अस्पताल में निधन हो गया। शीला 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार कोचर ने आईएएनएस से कहा, “81 वर्षीय शीला दीक्षित का एस्कॉटर्स अस्पताल में निधन हो गया।”

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं।

दीक्षित दिल्ली में सबसे लम्बे समय तक काम करने वाली मुख्यमंत्री रही थीं। दीक्षित ने 1998 से 2013 तक दिल्ली में मुख्यमंत्री पद सम्भाला था।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *