Fri. Mar 29th, 2024
    सुपर डांसर चैप्टर 3: शिल्पा शेट्टी और रेखा का ये साड़ी अंदाज़ हैं बहुत खूबसूरत, देखिये तसवीरें

    टीवी डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3‘ अपने पहले सीजन से ही दर्शको का मनोरंजन करता रहा है और शायद यही कारण है कि ये लोगो का पसंदीदा शो बन गया है। इसके नवीनतम एपिसोड में तीनो जज- शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर अपनी मेहमान और बॉलीवुड की सबसे अनुभवी अदाकारा रेखा के साथ मस्ती करते नज़र आये। ये एपिसोड इस हफ्ते टीवी पर प्रसारित होगा और दर्शक अभी से इसके लिए बहुत उत्साहित हो गए हैं।

    एपिसोड की तसवीरें इन्टरनेट पर धमाका मचा रही हैं जिसमे तीनो जज सदाबहार अभिनेत्री के साथ पोज़ देते दिखाई दिए। रेखा अपनी सिग्नेचर स्टाइल में साड़ी में क्या कहर ढा रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कुछ भारी जेवरों के साथ पूरा किया है। और सबसे ज्यादा खास है उनके जूढ़े में लगा गजरा।

    Image result for Rekha Super Dancer 3

    Image result for Rekha Super Dancer 3

    शिल्पा शेट्टी भी गुलाबी रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनका हल्का मेक-अप और हलके जेवर उनके लुक को और सजा रहे हैं। वही बाकि दोनों जज- गीता और अनुराग भी इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ पोज़ देते देखे जा सकते हैं। गीता ने मैरून रंग के सूट के साथ नीला दुपट्टा लिया है जो उन्हें देखने में बहुत ग्लैमरस बना रहा है। देखिये तीनो जज और रेखा की कुछ शानदार तस्वीरें-

    Image result for Rekha Super Dancer 3

    Related image

    Image result for Rekha Super Dancer 3

    पिछले हफ्ते शो में डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती नज़र आये थे। उनके लिए पूरा मंच और सभी कलाकार डिस्को थीम में सजे दिखाई दिए। मिथुन दा ने सभी के साथ जमकर डांस किया और अपना अनुभव भी साझा किया। शो को दर्शको से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और टीआरपी में भी इसने बहुत अच्छी रेटिंग्स हासिल की हैं।

    https://youtu.be/YOndYXlqm5s

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *