Sat. Apr 20th, 2024
    शिल्पा एस रायजादा ने शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' की टीम के साथ मनाया जन्मदिन, देखिये तसवीरें

    यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ में सुरेखा गोयनका (कार्तिक की चाची) की भूमिका निभाने वाली टीवी अभिनेत्री शिल्पा रायज़ादा ने 12 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया है। अभिनेत्री ने अपने सह-कलाकारों के साथ जन्मदिन मनाया। शिल्पा का जन्मदिन मनाने के लिए पूरी कास्ट और क्रू साथ आई। रैप-अप के बाद, सह-कलाकारों ने जोश और उत्साह के साथ शिल्पा का जन्मदिन मनाया।

    बर्थडे गर्ल मोहसिन खान, शिवांगी जोशी और अन्य लोगों के साथ अपना दिन मनाने के लिए उत्साहित थी। शिल्पा ने अपने जन्मदिन की पार्टी से तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की और अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आखिरकार सेट पर केक काटने के बाद। राजन सर और शो के पूरे परिवार के साथ सेल्फी।”

    https://www.instagram.com/p/Bz0fdxiAF6-/?utm_source=ig_web_copy_link

    शिल्पा ने अपने दिन को सबसे यादगार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की पूरी टीम ने सेट पर जमकर मस्ती की। केक काटने के बाद टीम कुछ पेप्पी गानों की धुन पर नाचती नजर आई।

    शिल्पा की टाइमलाइन जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरी थी। उनके सह-कलाकार पारुल चौहान ने ‘यह रिश्ता’ के सेट से एक तस्वीर साझा की जिसमे दोनों सफेद रंग में ट्विनिंग कर रहे थे। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे शिल्पुअउउ … आपके लिए मेरी शुभकामना है कि आप जीवन को प्यार करते रहें और सपने देखना कभी न छोड़ें। कामना करती हूँ सुंदरता और खुशी आपको न केवल आपके विशेष दिन पर, बल्कि हमेशा खुश रखे। जन्मदिन की शुभकामनाएं। खूब खुश रह, खूब आगे बढ़। हमेशा ऐसे ही मस्ती कर।”

    https://www.instagram.com/p/BzzVVK2J2zB/?utm_source=ig_web_copy_link

    शिल्पा के करियर की बात करें तो, अभिनेत्री कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं, जिसमें ‘जोधा अकबर’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘हमारी देवरानी’ और कई शामिल हैं। उन्होंने ‘कृष्णाबेन खाखरावाला’ के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत की और वसंती की भूमिका निभाई थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *