Fri. Apr 19th, 2024
    शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

    शाहिद कपूर और उनके छोटे भाई ईशान खट्टर के बीच का प्यार तो हम हमेशा ही देखतें हैं पर पहली पर दोनों भाइयों की जोड़ी हमें पर्दे एक साथ नज़र आएगी। ईशान खट्टर ने फ़िल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड’ और ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

    चाहे एक्टिंग की बात हो या फिर डांसिंग की, ऑडियंस हमेशा ईशान की तुलना शाहिद कपूर से करते नज़र आते हैं लेकिन शाहिद और ईशान ने कभी एक साथ काम नहीं किया है। पर अब लगता है कि दर्शकों को इस जोड़ी को एक साथ टीवी पर देखने के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर एक साथ करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ पर आने वालें हैं।

    ‘कॉफ़ी विथ करण’ का नया सीज़न इस बार कुछ दिलचस्प जोड़ियों को एक साथ लाने का दावा कर रहा है। और दर्शक इस सीज़न में कुछ नया देखने की उम्मीद कर सकते हैं। शुरू में यह उम्मीद थी कि ईशान ‘धड़क’ में उनकी को-स्टार रहीं जान्हवी कपूर के साथ इस शो में आने वाले हैं। पर बाद में करण जौहर ने अपने शो में ऐसी जोड़ियों को बुलाने का सोचा जो रियल लाइफ फैमिली मेम्बर्स हैं।

    ईशान खट्टर शो पर अपने भाई शाहिद कपूर के साथ आने वाले हैं वहीं जान्हवी कपूर अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

    शाही कपूर पहले भी इस शो पर करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, ईशा देओल और अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ आ चुके हैं।

    ‘कॉफ़ी विथ करण’ का यह एपिसोड दिलचस्प इसलिए है कि इससे पहले शाहिद और ईशान ने मीडिया में तो एक दुसरे के बारे में बातें की हैं पर एक साथ टीवी पर पहली बार आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शहीद और ईशान जो अच्छे एक्टर होने के साथ साथ अच्छे डांसर्स भी हैं, इस शो पर डांस भी करने वालें हैं।

    ‘कॉफ़ी विथ करण’ का यह एपिसोड इस साल के अंत में शूट किया जाएगा। इस शो की पहली मेहमान आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण थीं। दीपिका ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से अपने रिश्तों के बारें में भी खुल के बातें की। शो के अगले मेहमान होंगे रणबीर कपूर और अक्षय कुमार इन दोनों को भी एक साथ पहले नहीं देखा गया है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *