Fri. Apr 19th, 2024
shahrukh hillary clinton

ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की जितनी भी संगीत की विडियो लीक हुई हैं सभी बहुत धमाकेदार थी। चाहे वो एक दूसरे की कट्टर दुश्मन ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्मा कपूर का साथ में नाचना हो या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ‘मल्हारी’ पर थिरकना, सभी ने इन्टरनेट पर आग लगा दी।

मगर इस बीच एक ऐसा विडियो सामने आया है जिसने पुराने सभी विडियो को पीछे छोड़ दिया। इस विडियो में बादशाह शाहरुख़ खान, राजनेता हिलेरी क्लिंटन के साथ ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’, ‘जुम्मे की रात’ और ‘तूने मारी एंट्रियाँ’ पर नाचते हुए नज़र आ रहे हैं।

जब हिलेरी ने बाकी लोगो को बॉलीवुड गानों पर नाचते हुए देखा तो उनसे रहा नहीं गया और तब ही किंग खान ने उनकी मदद कर उन्हें दो तीन बॉलीवुड स्टेप बताये। इस विडियो में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, करन जोहर और ऐश्वर्या राय बच्चन, हिलेरी क्लिंटन और जॉन केरी के साथ मग्न होकर नाचते हुए दिख रहे हैं। ज़ाहिर है, ये पल ईशा-आनंद की होने वाली शादी का सबसे यादगार पलों में से एक होगा।

सोचो अगर सलमान खान भी शाहरुख़ और आमिर के साथ अपने गाने ‘जुम्मे की रात’ पर झूमते हुए नज़र आते तो ये कितना एतिहासिक होता ना। इससे एक बात तो साबित होती है कि बॉलीवुड का नशा अच्छे अच्छे को भी दीवाना बना सकता है।

आपको क्या लगता है?

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *