Sat. Apr 20th, 2024
    शाहरुख़ खान से लेकर सलमान खान तक, ईद पर ये पकवान खाते हैं बॉलीवुड सुपरस्टार

    आज जब पूरा देश ईद के जश्न में डूबा हुआ है तो ऐसे में बॉलीवुड सितारें कैसे पीछे रह जाते। सभी सितारों की इफ्तार पार्टी तो देखने में काफी लाजवाब थी लेकिन उनकी ईद की तसवीरें त्यौहार में और चार चाँद लगा देंगी। ये साल का ऐसा वक़्त होता है जब सभी अपने करीबी लोगो से मिलते हैं और साथ में अच्छा वक़्त बिताते हैं। बॉलीवुड पर राज़ करने वाले खान भी इस दिन को अपने परिवारवालों के साथ हर साल मनाते हैं।

    ईद का जश्न काफी भव्य होता है और इसमें सबसे महत्त्व रखता है स्वादिष्ट भोजन। मुस्लमान हो या नहीं, अगर आपने ईद की बिरयानी नहीं खाई तो आपने ज़िन्दगी में क्या खाया। मटन कवाब हो या मीठी सेवइयां, ईद पर बनने वाले पकवानों की सूची बहुत बड़ी है। पसंदीदा पकवान तो हर किसी का होता है और ऐसे ही हम आज आपको बताते हैं बॉलीवुड सितारों के पसंदीदा ईदी पकवानों के बारे में-

    शाहरुख़ खान 

    Image result for शाहरुख़ खान इफ्तार

    ग्रिल्ड चिकन या तंदूरी चिकन, ईद के लिए किंग खान की पसंद ये पकवान हैं।

    सलमान खान 

    Related image

    सलमान को अपनी माँ सलमा खान के हाथों की बनी हैदराबादी बिरयानी बहुत पसंद है।

    आमिर खान 

    Related image

    मिस्टर परफेक्शनिस्ट को बिरयानी बादशाही से लेकर शाही रोगन जोश तक, सब पसंद है।

    सैफ अली खान 

    Image result for सैफ अली खान

    बॉलीवुड के नवाब की पसंद भी नवाबी है। उन्हें घी रोस्ट चिकन बहुत पसंद है।

    इमरान खान 

    Image result for इमरान खान बॉलीवुड

    मीठे के शौक़ीन इमरान के लिए खीर कदम उनकी पसंदीदा ईदी पकवान है।

    अरबाज़ खान 

    Image result for अरबाज़ खान

    निर्माता-निर्देशक अरबाज़ को ईद वाले दिन मटन पाया का आनंद लेना बहुत पसंद है।

    कबीर खान 

    Image result for कबीर खान

    ‘बजरंगी भाईजान’ बनाने वाले निर्देशक को हर तरह की बिरयानी पसंद है

    ज़रीन खान 

    Related image

    खूबसूरत अदाकारा को ईद के मौके पर मटन पिलाफ़ खाना सबसे ज्यादा पसंद है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *