Thu. Apr 25th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा ने की 10 साल छोटे निक जोनस से शादी करने पर बात

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन में दो धर्म के रीती-रिवाजों से शादी की थी। इस शादी में केवल दोनों के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। इसलिए दोनों ने 20 दिसम्बर वाले दिन, मुंबई में अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में, फ़िल्मी जगत के कई दिग्गजों को देखा गया। मगर बड़े नाम जैसे शाहरुख़ खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन इस समारोह से गायब थे।

    इस शाम में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, विद्या बालन, सारा अली खान और काजोल समेत कई सितारे मौजूद थे सिवाय इन लोगों के। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान इन दिनों चीन में हैं। वे अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ के प्रचार में व्यस्त हैं। वही दूसरी तरफ, किंग खान ने उसी रात अपनी फिल्म ‘ज़ीरो’ की कास्ट और क्रू के लिए अपने घर मन्नत में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। खिलाड़ी कुमार की बात करे तो, वे अपने बेटे आरव के साथ कुछ अच्छा वक़्त बिता रहे हैं जो इन सर्दियों की छुट्टी में घर आये हुए हैं। और अजय देवगन को तो सब जानते हैं कि वे कितने शर्मीले हैं। वे पार्टियों में ना आने के लिए मशहूर हैं और हर जगह उनकी पत्नी काजोल ही अपनी उपस्थिति देती हैं। और यही कारण, ये चारों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस ख़ुशी में शामिल नहीं हो पाए।

    इसी दौरान, प्रियंका और निक अपने रिसेप्शन के बाद देश छोड़ कर चले गए हैं। ऐसी खबरें हैं कि दोनों लॉस एंजिलस में अपने हॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक और रिसेप्शन रखने जा रहे हैं। इनके मुंबई वाले रेसप्शन की तसवीरें वायरल हो चुकी हैं जिसमे प्रियंका अपने हिट गाने देसी गर्ल पर नाचती हुई नज़र आ रही हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *