Tue. Apr 16th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की शादी

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा वृहस्पतिवार को मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने बहुत सुन्दर सलवार कमीज़ पहन रखी थी और निक ने भी साधारण कपड़े ही पहने थे।

    प्रियंका और निक दोनों के ही मन में शादी के लड्डू फूट रहे हैं और यह ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ झलक रही थी। इस मौके पर प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा, चचेरी बहन परिणीती चोपड़ा और उनके परिवार के लोग उपस्थित थे।

    निक जोनस के भैया और होने वाली भाभी जो जोनस और सोफी टर्नर, केविन जोनस और डेनिएला जोनस भी वहीं थे। सबने कैमरा की तरफ देखकर फैन्स का अभिवादन भी किया।

    https://www.instagram.com/p/Bqv2aWkjSsa/

    https://www.instagram.com/p/Bqv2w-5j3kv/

    https://www.instagram.com/p/Bqv3ghxD9z_/

    https://www.instagram.com/p/Bqv4C-0jfAM/

    https://www.instagram.com/p/Bqv6JzUDk5_/

    https://www.instagram.com/p/BqwEGcfjIf6/

    https://www.instagram.com/p/BqwPu2ygRDA/

    https://www.instagram.com/p/BqwOOfxgZpz/

    https://www.instagram.com/p/BqwNJUOg8jQ/

    निक और प्रियंका की शादी की रश्में एक पूजा के साथ शुरू हुईं। यह पूजा बुधवार को प्रियंका के घर पर की गई। प्रियंका ने पूजा के लिए हल्के नीले रंग का सूट पहना था और निक ने गुलाबी कुर्ता पायजामा। इस मौके पर जो और सोफी भी उपस्थित रहे। सभी ने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहन रखे थे।

    https://www.instagram.com/p/BqtuMnDAtsN/

    https://www.instagram.com/p/BqtwunKAEg0/

    https://www.instagram.com/p/BquMnb4DtLS/

    प्रियंका और निक जोनस की शादी की रश्में आज से शुरू होने की उम्मीद है। जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी की रश्में होंगी और शादी उमेद भवन पैलेस में की जाएगी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले संगीत और मेहन्दी समारोह मनाया जाएगा। निक और प्रियंका की शादी इसाई परम्पराओं से भी होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: 2.0 बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन और रिव्यु : हॉलीवुड फ़िल्मों से भी बड़ी है 2.0, रजनीकांत हैं सबके बाप

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *