Wed. Apr 24th, 2024

    शहीर शेख हिंदी टीवी सीरियल के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की शहीर अभिनय की दुनिया में आने से पहले एक वकील रह चुके हैं। इन्होने कुछ समय तक मॉडलिंग भी की थी और फिर बाद में अभिनय करना शुरू किया था। शहीर ने अपने अभिनय की शुरुआत 2009 से की थी। इनका सबसे लोकप्रिय किरदार ‘देव दीक्षित’, ‘अर्जुन’ और ‘अबीर राजवंश’ का माना जाता है।

    इन्होने 2 इंडोनेशिया फिल्मो में भी अभिनय किया था और इन्हे संगीत विडिओ में भी देखा जा चूका है। अपने मॉडलिंग के करियर को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद शहीर ने अभिनय करने का फैसला लिया था। शहीर फ़िलहाल स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्तें हैं प्यार के’ में देखा जा रहा है। इस सीरियल में इनके अभिनय को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

    शहीर शेख का प्रारंभिक जीवन

    शहीर शेख का जन्म 26 मार्च 1984 को भोड़वाह, डोडा जिले, जम्मू और कश्मीर में हुआ था। शहीर शेख जम्मू और कश्मीर के ही निवासी हैं। इनके पिता का नाम ‘श्री शाहनवाज़ शेख’ है और माँ का नाम ‘श्रीमती दिलशाद शेख’ है। शहीर ने अपने स्कूल की पढाई ‘हरि सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल’, जम्मू से पूरी की है।

    उन्होंने ‘न्यू लॉ कॉलेज, भारतीय विद्यापीठ विश्वविद्यालय’, पुणे से ‘बैचलर ऑफ लॉज़ (एल.एल.बी.)’ में डिग्री प्राप्त की है। शहीर ने कुछ समय तक एक वकील के रूप में भी काम किया था। शहीर शेख एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के भी मालिक हैं।

    शहीर शेख अपनी माँ से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने अपने द्वारा दिए गए कई इंटरव्यू में बताया था की वो आज जो कुछ भी हैं अपनी माँ की वजह से ही हैं। वो अपनी हर एक सफलता का कारण अपनी माँ को ही मानते हैं।

    शहीर शेख का व्यवसाय जीवन

    शहीर शेख ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2009 से की थी। इससे पहले वो एक मॉडल के रूप में काम कर चुके थे। शहीर का सबसे पहला सीरियल ‘क्या मस्त है लाइफ’ था, जिसमे उन्होंने ‘वीर मेहरा’ का किरदार अभिनय किया था। शहीर के इस किरदार को संगीत से बहुत लगाव था और उसे गिटार बजाना बहुत पसंद था।

    शहीर अपने इस किरदार को बहुत पसंद करते हैं। यह सीरियल अप्रैल 2009 से जुलाई 2010 तक डिज्नी चैनल पर दर्शाया जाता था। इस शो के 2 सीजन टीवी पर दर्शाए गए थे और दूसरा सीज़न समाप्त होने के बाद, शहीर शेख ने सीरियल ‘झाँसी की रानी’ में अभिनय करना शुरू किया था। उन्होंने सीरियल ‘झाँसी की रानी’ में रानी के भाई ‘नाना साहिब’ का किरदार दर्शाया था। यह सीरियल ज़ी टीवी पर दर्शाया जाता था।

    2011 में शहीर शेख को हिंदी टेलीविज़न के शो ‘बेस्ट ऑफ़ लक निक्की’ में देखा गया था। इस शो में शहीर का किरदार ‘रितेश’ नाम का था। यह शो भी ‘डिज्नी चैनल’ पर ही दर्शाया जाता था। इसके बाद शहीर ने टीवी सीरियल ‘नव्या.. नए धड़कन नए सवाल’ में ‘सौम्या सेठ’ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    शाहीर ने इस सीरियल में 19 साल के कॉलेज के लड़के ‘अनंत बाजपाई’ की भूमिका निभाई थी। शाहीर का यह किरदार किसी भी अन्य शहरी लड़के की तरह दिखता था लेकिन अगर गहराई से देखा जाए तो वह एक परंपरावादी और एक अनुरूपवादी इंसान था। नव्या यानी सौम्या के साथ शाहीर ने पहले डिज़नी चैनल के शो ‘बेस्ट ऑफ़ लक निक्की’ में भी काम किया था।

    2012 में शाहीर ने स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ में ‘नित्यानंद’ का किरदार दर्शाया था। 2013 में शाहीर ने अपना सबसे अधिक लोकप्रिय किरदार दर्शाया था। यह किरदार सीरियल ‘महाभारत’ में ‘अर्जुन’ का था। शाहीर ने अपने इस किरदार को बखूबी निभाया था और लोगो ने उन्हें इस किरदार को दर्शाने के बाद बहुत प्यार दिया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर सितम्बर 2013 से अगस्त 2014 तक दर्शाया गया था।

    सीरियल ‘महाभारत’ देश इंडोनेशिया में भी बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस सीरियल में अभिनय करने के बाद शाहीर शेख को भारत देश के एक बड़े सितारे के रूप में देखा जाने लगा था। महाभारत के बाद शहीर शेख ने इंडोनेशिया में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया था। 2014 में उन्होंने इंडोनेशियाई रियलिटी टेलीविज़न ‘पनाह अस्मारा अर्जुन’ और ‘द न्यू ईट बुलगा! इंडोनेशिया’ में होस्टिंग का काम किया था।

    2015 में उन्होंने ‘मार्क नेल्सन’ के साथ टेलिविजन टैलेंट शो ‘एशियाज गॉट टैलेंट’ में भी होस्ट का काम किया था। 2015 में ही शहीर ने एक इंडोनेशिया फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘टूरिस रोमैंटिस’ था और साथ ही इनके किरदार का नाम ‘अज़ान खान’ था।

    2017 में इन्होने एक और इंडोनेशिया फिल्म में अभिनय किया था, जिसका नाम ‘मैप दीप्ति & दतु मुसेंग’ था। इस फिल्म में शहीर के किरदार का नाम ‘दतु मुसेंग’ था। 2016 में शाहीर ने कलर्स टीवी के क्रिकेट शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में ‘चेन्नई स्वैगर’ की तरफ से खेल में भाग लिया था।

    2016 में शाहीर ने अपना दूसरा सबसे लोकप्रिय किरदार दर्शाया था। इस किरदार का ‘देव दीक्षित’ था और सीरियल का नाम ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ था। यह सीरियल सोनी टीवी पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में शहीर शेख के साथ ‘एरिका फर्नांडेस’ और ‘सुप्रिया पिलहॉकर’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    एरिका ने देव की प्रेमिका और पत्नी यानी ‘सोनाक्षी बोस’ का किरदार अभिनय किया था और सुप्रिया ने देव की माँ यानी ईश्वरी दीक्षित का किरदार दर्शाया था। यह सीरियल सोनी टीवी पर फरवरी 2016 से नवंबर 2017 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 414 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया गया था। यह सीरियल जनता के बीच बहुत ज़्यादा पसंद किया गया था। इस सीरियल के माध्यम से शाहीर शेख को लोगो ने और ज़्यादा जानना शुरू किया था। इस सीरियल में काम करने के दौरान भी शहीर ने कई सारे इंडोनेशिया सीरियल और शोज में अभिनय किया था।

    2018 में शहीर ने एक और हिंदी टीवी सीरियल में अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल का नाम ‘दास्तान-ए-मोहब्बत – सलीम अनारकली’ था। यह सीरियल कलर्स टीवी पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में शाहीर ने राजकुमार सलीम का किरदार दर्शाया था और अभिनेत्री ‘सोनारिका भडोरिया’ ने अनारकली का किरदार दर्शाया था। यह सीरियल कलर्स टीवी पर अक्टूबर 2018 से जनवरी 2019 तक दर्शाया गया था।

    इस सीरियल के बंद होने के बाद 2019 में शाहीर ने एक और सीरियल में अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल का नाम ‘ये रिश्तें हैं प्यार के’ है और इनके किरदार का नाम ‘अबीर राजवंश’ है। यह सीरियल मार्च 2019 से स्टार प्लस पर दर्शाया जा रहा है। इस सीरियल में शाहीर के साथ रिहा शर्मा मुख्य किरदार को दर्शा रही हैं।

    शहीर शेख द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2009 – 2010, डिज्नी चैनल के सीरियल ‘क्या मस्त है लाइफ’ में ‘वीर मेहरा’ का किरदार।
    • 2010, ज़ी टीवी के सीरियल ‘झाँसी की रानी’ में ‘नाना साहिब’ का किरदार।
    • 2011, डिज्नी चैनल के सीरियल ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’ में ‘रितेश’ का किरदार।
    • 2011 – 2012, स्टार प्लस के सीरियल ‘नव्य.. नए धड़कन नए सवाल’ में ‘अनंत बाजपेई’ का किरदार।
    • 2011, स्टार प्लस के शो ‘दिवाली रिश्तों की मिठास’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2012, स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ में ‘नित्यानंद चतुर्वेदी’ का किरदार।
    • 2013 – 2014, स्टार प्लस के सीरियल ‘महाभारत’ में ‘अर्जुन’ का किरदार।
    • 2014, इंडोनेशिया के शो ‘पनाह अस्मारा अर्जुन’ में ‘अर्जुन’ का किरदार।
    • 2015, इंडोनेशिया के शो ‘चिंता दी लंगित ताज महल’ में ‘रेहान स्याहपुत्र’ का किरदार।
    • 2015, इंडोनेशिया के शो ‘चिंता दी लंगित ताज महल 2’ में ‘रेहान स्याहपुत्र’ का किरदार।
    • 2015, ‘एशिया गॉट टैलेंट’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2015, स्टार प्लस के अवार्ड शो ‘स्टार परिवर अवार्ड्स रेड कारपेट’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में टीम चेन्नई स्वैगर्स की तरफ से भाग लिया था।
    • 2016 – 2017, सोनी टीवी के सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में ‘देव दीक्षित’ का किरदार।
    • 2016, इंडोनेशिया के शो ‘रोरो जोंग्गरंग’ में ‘राडेन पेटिर’ का किरदार।
    • 2016, इंडोनेशिया के शो ‘मलाईकट सेसिल दारी इंडिया’ में ‘सलमान’ का किरदार।
    • 2016, इंडोनेशिया के शो ‘नामकु युसूफ’ में ‘यूसुफ’ का किरदार।
    • 2016, इंडोनेशिया के शो ‘अलादीन और अलकदम’ में ‘अलादीन’ और ‘अली बेसर’ का किरदार।
    • 2016, इंडोनेशिया के शो ‘जिनी ओह जिनी दातांग लगि’ में ‘प्रिंस ज़मज़मां’ का किरदार।
    • 2016, इंडोनेशिया के शो ‘गारा गारा डुंग’ में ‘श्री ठाकुर’ का किरदार।
    • 2016, इंडोनेशिया के शो ‘तुयुल और म्बा यूल पुनर्जन्म’ में ‘राहुल’ का किरदार।
    • 2017 – 2018, इंडोनेशिया के शो ‘मलाईकत तक बरसेप’ में ‘आर्य’ का किरदार।
    • 2018 – 2019, कलर्स टीवी के सीरियल ‘दस्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’ में ‘सलीम’ का किरदार।
    • 2019 – अभी तक, स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्तें हैं प्यार के’ में ‘अबीर राजवंश’ का किरदार।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2011, भारतीय टेलीविजन ‘अकैडमी’ अवार्ड्स में सीरियल ‘नव्या.. नए धड़कन नए सवाल’ के लिए ‘ग्रे8! फेस ऑफ द ईयर (पुरुष)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘बिग टेलीविज़न अवार्ड्स’ में सीरियल ‘नव्या.. नए धड़कन नए सवाल’ के लिए ‘ताज़ा फेस (पुरुष)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘एशियाविज़न अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के लिए ‘स्टार ऑफ़ थे ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘यह रिश्तें हैं प्यार के’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।

    शहीर शेख का निजी जीवन

    अयु और शहीर का कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हुआ था।

    शहीर शेख के लव लाइफ की बात करे तो वो इंडोनेशिया की गायिका ‘अयु टिंग टिंग’ को डेट कर रहे थे। अयु और शहीर का कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हुआ था। फिलहाल शाहीर शेख सिंगल हैं। 2017 में शाहीर शेख ने भारतीय टेलीविजन पर ’20 सबसे डिजायर पुरुषों’ की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया था।

    अगले साल उन्होंने इसी लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया था। 2016 और 2018 में उन्हें ‘ईस्टर्न आई’ की ’50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों’ की लिस्ट में 25वें और 17वें स्थान पर रखा गया था। 2016, 2017 और 2018 में ‘बिज़ एशिया’ की टॉप टीवी पर्सनैलिटी की लिस्ट में शाहीर शेख को 13वें, 19वें और 23वें स्थान पर शामिल किया गया था। 2019 में, उन्होंने टीवी पर सबसे अधिक डिजायर पुरुषों की लिस्ट में पहला स्थान पाया था।

    शाहीर शेख की पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में चाट, पिज़्ज़ा, पास्ता, राजमा, गर्म गुलाब जामुन के साथ ठंडी आइस क्रीम बहुत पसंद है। शाहीर के पसंदीदा अभिनेता ‘सलमान खान’ हैं। अभिनेत्रियों में इन्हे करीना कपूर बहुत पसंद हैं। शहीर की पसंदीदा फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना है’ और खेलो में शहीर को क्रिकेट बहुत पसंद है।

    शाहीर शेख के अभिनय और उनके लुक्स की वजह से उन्हें जनता का बहुत प्यार मिलता है इसलिए उन्हें भारत से सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया गया है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *