Fri. Mar 29th, 2024
    shehnaz gill biography in hindi

    ‘शहनाज़ कौर गिल’ पंजाब की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस। शहनाज़ पंजाब में चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।  उनके गाने पुरे पंजाब और पंजाब से बाहर भी काफी प्रचलित है। शहनाज़ का कुछ समय पहले आया गाना ‘माझे दी जट्ट’ लोगो को काफी पसंद आया था। इसके अलावा भी शहनाज़ कौर गिल ने काफी सारे मशहूर पंजाबी गाने गए हैं। ‘चेंज’, ‘लास्ट कॉल’, ‘जट्ट दी पसंद’ जैसे कई गानों में शहनाज़ कौर की आवाज़ सुनी जा चुकी है।

    शहनाज़ कौर फिलहाल ‘बिग बॉस 13’ में कंटेस्टेंट के तौर पर देखि जा रही है। अपने चुलबुले अवतार से बिग बॉस 13 में शहनाज़ धीरे धीरे लोगो के बीच अपनी पहचान बढ़ा रही हैं। यह देखना काफी रोमांचक होगा की शहनाज़ कौर गिल को भारतीय जनता कब तक बिग बॉस 13 के सफर में देखना पसंद करेगी।

    शहनाज गिल का प्रारंभिक जीवन

    शहनाज़ कौर गिल का जन्म 27 जनवरी, 1993 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। 26 साल की शहनाज़ कौर गिल चंडीगढ़ में ही अपने परिवार के साथ रहती हैं। शहनाज़ के पापा एक बिज़नस मैन हैं और उनका परिवार बिज़नस बैकग्राउंड से ताल्लुक रखता है। शहनाज़ को गाना गाना, डांस करना और एक्टिंग करना बहुत पसंद है।

    बचपन से ही शहनाज़ एक्टर बनना चाहती थी। बचपन से शहनाज़ ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और स्कूल में कई सारी प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी है। शहनाज़ अपने फैंस के बीच ‘सना गिल’ और ‘शहनाज़ सना’ नाम से ज़्यादा प्रचलित हैं।

    शहनाज़ कौर ने अपने कॉलेज की पढाई ‘लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी’, फगवाड़ा, पंजाब से की है। 2015 से  शहनाज़ कौर गिल ने गानों में एक्टिंग करना शुरू किया था। उससे पहले शहनाज़ मॉडलिंग ही करती थी। हालही में शुरू हुए ‘बिग बॉस 13’ में शहनाज़ को लोगो ने जानना शुरू किया है।

    शहनाज गिल का व्यवसायिक जीवन

    शहनाज़ कौर गिल वैसे तो बचपन से ही मॉडलिंग कर रही हैं लेकिन 21 साल की उम्र से शहनाज़ ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था। ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ से अपनी पढाई पूरी करने के बाद शहनाज़ कौर गिल ने पंजाबी वीडिओस में काम करना शुरू किया था। 2015 में शहनाज़ कौर गिल ने अपनी पहली वीडिओ निकाली जिसमे उन्होंने मुख्य रोल खुद किया था।

    पंजाबी गाने का नाम ‘शिव दी किताब’ था जिसे दर्शको ने पसंद किया था। यह गाना ‘गुरविंदर बरार’ ने गया था। अपनी पहली वीडिओ ‘शिव दी किताब’ में काम करने के बाद शुरू हुआ शहनाज़ कौर गिल का पंजाब इंडस्ट्री में सफर जिसमे शहनाज़ ने फिर कभी पीछे पलट कर नहीं देखा है। एक्टिंग के अलावा शहनाज़ कौर अपने गाए गानो की वजह से भी जानी जाती हैं।

    ‘शिव दी किताब’ गाने में अभिनय करने के बाद शहनाज़ कुछ और बड़े गानों में भी दिखाई दी थी। ‘गैरी सिंधु’ का गाना ‘या बेबी’ जो की पंजाब, दिल्ली, हरयाणा के आलावा कई सारे और शहरों में भी हिट हुआ था। इस गाने में शहनाज़ ने डांस किया था। रवजीत सिंह के गाने ‘लख लहंता’ और गुरी के गाने ‘यारी’ में भी शहनाज़ कौर गिल ने अभिनय किया है। इन सबके बाद आया एक और गाना जिसमे शहनाज़ ने दुबारा अपने अभिनय से लोगो के दिलों में अपनी पहचान बनाई थी। गाने का नाम ‘माझे दी जट्ट’ था और यह गाना ‘कँवर चहल’ ने  गाया था। यह गाना भी काफी समय तक सुना गया था और शहनाज़ को इस गाने में किए गए अभिनय के लिए सराह भी गया था।

    2019 में ही शहनाज़ कौर गिल ने पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म में काम किया है। फिल्म का नाम ‘काला शह काला’ है और फिल्म में मुख्य रोल ‘सरगुन मेहता’ और ‘बिन्नू ढिल्लों’ कर रहे हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को  रिलीज़ हो गई थी। फिल्म ने लगभग 19 करोड़ की कमाई की थी। शहनाज़ कौर गिल इस फिल्म में ‘तारो’ का किरदार अभिनय करती दिखाई दीं थी। शहनाज़ के गाने ‘सरपंच’ और ‘बरबर्री’ को भी लोगो ने काफी पसंद किया था। शहनाज़ के लिए यह कहा जा सकता है की इन्होने चाहे मॉडलिंग हो, एक्टिंग हो, या सिंगिंग हो, तीनो में खुदको साबित करके लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई है।

    शहनाज़ गिल कुछ समय पहले एक कंट्रोवर्सी से भी काफी सुर्खियों में रही थी। पंजाबी सिंगर ‘हिमांशी’ के गाए हुए गाने ‘आई लाइक इट’ को शहनाज़ ने अपना सबसे नापसंसीदा गाना बताया था। एक इंटरव्यू में जब एंकर ने शहनाज़ कौर गिल से पूछा की उनका सबसे नापसंदीदा गाना कौन सा है तो शहनाज़ कौर ने सीधे सीधे कहा “हिमांशी का गाया हुआ ‘आई लाइक इट’ गाना मुझे बिलकुल नहीं पसंद”। बाद में हिमांशी ने भी शहनाज़ के बारे में भला बुरा कहा और इस तरह दोनों के बीच की लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

    शहनाज़ कौर गिल के गाए हुए गाने

    • साध जट्ट।
    • अखियाँ।
    • फ़िक़रन।
    • आंटी आंटी।
    • वेहम।
    • चेंज।
    • रोंदा अली पेटी।
    • लास्ट कॉल।
    • जट्ट दी पसंद।
    • कॉलेज।
    • सोच के।
    • साड्डे रब ने।
    • जींद बर्बाद।
    • माफ़ करीं माफ़।

    शहनाज़ कौर गिल के अभिनय किए हुए गाने

    • या बेबी।
    • शिव दी किताब।
    • लख लहंता।
    • यारी।
    • माझे दी जट्ट।

    शहनाज़ कौर गिल के अभिनय कि हुई फिल्में

    • काला शह काला।

    शहनाज कौर गिल का निजी जीवन

    शहनाज़ कौर गिल ने सीखो के परिवार में जन्म लिया था। शहनाज़ को डांस करना और गाने गाना पसंद है साथ ही शहनाज़ एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। शहनाज़ फिट रहने में भरोसा करती हैं इसलिए ना तो उन्हें मोटे लोग पसंद हैं और ना ही ज़्यादा पतले लोग पसंद हैं।

    शहनाज़ को वॉलीबाल खेलना बहुत पसंद है। शहनाज़ के लव -लाइफ की जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है लेकिन बिग बॉस 13 में आने के बाद शहनाज़ के फैंस कह रहे हैं की उनका एक बॉयफ्रेंड है जो पंजाब में ही रहता था। शहनाज़ की तरह उनका बॉयफ्रेंड भी मॉडलिंग और एक्टिंग करता है। बॉयफ्रेंड का नाम अभी फ़िलहाल सामने नहीं आया है।

    बिग बॉस 13 के लॉन्च वाले दिन सलमान खान की चहीती कंटेस्टेंट बनने के बाद सेहनाज़ घर के अंदर भी काफी अच्छे से खेल रही हैं। धीरे धीरे आगे आने वाले एपिसोड्स में देखा जाएगा की जनता शहनाज़ कौर गिल के इस चुलबुले अवतार को कितना पसंद करती है। जनता शहनाज़ कौर गिल को कब तक बिग बॉस 13 में रहने का मौका देती है और क्या शहनाज़ जनता का दिल जीत पाती हैं यह देखना भी दिलचस्ब होगा।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    4 thoughts on “शहनाज कौर गिल की जीवनी”
    1. Hi Sana, kaise ho
      Plzzz Apna address Bta do Merko aapse Milna h
      You are my favorite actress plzzzzzzzz reply zaroor dena
      Address or phone no. Bta do

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *