Thu. Apr 18th, 2024
    शशि थरूर

    भाजपा और कांग्रेस के बीच इन दिनों गरमागरमी का माहौल हैं। दोनों पक्षों की तरफ से आरोप प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है। बात शुरू तब होती है जब कांग्रेस नेता शशि थरूर बुधवार को एक जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर कटाक्ष करते है कि ‘भाजपा देश में हिन्दुओ को मुसलमानों के खिलाफ भड़का रही हैं और अगर यही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान की तरह हमारा देश भी “हिन्दू पकिस्तान” हो जायेगा। और जैसा की पाकिस्तान में मुसलमानों के अलावा दूसरे धर्म को दबाया जाता हैं कुछ इस प्रकार भाजपा भी हमारे देश में माहौल बना रही हैं।

    उन्होंने ने ये भी कहा की अगर भाजपा के पास राज्य सभा में दो तिहाई बहुमत होता तो वो नया संविधान ही लिख देती। इसके तुरंत बाद ही भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा जो कट्टर हिंदुत्व के समर्थक हैं उन्होंने शशि थरूर की कड़ी आलोचना करते हुए उनकी इस बात में हिन्दुओ का अपमान एवं देश का अपमान बताया।

    जैसा की हम सब जानते हैं आरएसएस से जुड़े होने के कारण भाजपा शुरू से ही हिंदुत्व की समर्थक रही है। भाजपा के इस रवैये से विपक्ष ने कई बार उसे दूसरे धर्मों से भेद भाव करने एवं उन्हें दबाने को लेकर भाजपा को घेरा हैं। परन्तु अब की बार वह खुद ही मुश्किलों में फसता दिखाई दे रहा है। भाजपा की मांग है की राहुल गाँधी स्वयं देश से माफ़ी मांगें एवं शशि थरूर भी। परन्तु शशि थरूर ने साफ़ कर दिया है की वो ना तो अपना बयान वापस लेंगे ना ही कोई माफ़ी मांगंगे।

    देश में आज कल हर जगह हिन्दू मुसलमानों की राजनीति हो रही हैं जो की बहुत दुःख की बात है। कोई भी पार्टी भाईचारा एवं शिष्टाचार का सन्देश नहीं देती अथवा सब अपने अपने राग अलापते हुए धर्म की राजनीति कर मतों का ध्रुवीकरण कर रही है जो की बहुत अपमान जनक बात है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *