Sat. Apr 20th, 2024
    शरीर में दर्द इलाज body pain in hindi

    आजकल की व्यस्थ ज़िन्दगी में शरीर में दर्द की समस्या आम हो गयी है। प्रतिदिन की इस समस्या का निवारण ढूँढना अत्यधिक आवश्यक हो गया है।

    विषय-सूचि

    शरीर दर्द के कारण (body pain reason in hindi)

    • तनाव
    • डिहाइड्रेशन
    • नींद की कमी
    • निमोनिया
    • गठिया

    शरीर में दर्द का उपचार (body pain relief home remedy in hindi)

    आइये हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

    दालचीनी

    दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेटरी, एनलजेसिक और चिकित्सीय गुण होते हैं जो शरीर का दर्द ठीक करने के साथ ही सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होते हैं।

    सामग्री:

    • 1 चम्मच दालचीनी चूर्ण
    • 1 गिलास गर्म पानी
    • शहद

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • 1 चम्मच दालचीनी चूर्ण गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • इसमें शहद डालकर तुरंत सेवन कर लें।

    इस मिश्रण को प्रतिदिन एक बार पीयें।

    लाल मिर्च

    लाल मिर्च में कैप्सैसिन होता है जो दर्द का निवारण करने के काबिल होता है।

    सामग्री:

    • 1 चम्मच लाल मिर्च चूर्ण
    • 1 कप गर्म पानी
    • शहद

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • 1 चम्मच दालचीनी चूर्ण गर्म पानी में डाल लें। 
    • इसे अच्छी तरह मिला लें और उसमें शहद डाल लें। 
    • इसका सेवन कर लें

    इस मिश्रण को प्रतिदिन एक से दो बार पीयें

    रोजमेरी

    रोजमेरी ऐसी जड़ीबूटी है जो शरीर के दर्द के निवारण के लिए अत्यधिक लाभकारी होती है। यह इसके एंटीइंफ्लेमेटरी और एनलजेसिक गुणों के कारण संभव होता है।

    सामग्री:

    • 1 चम्मच रोजमेरी चाय
    • 1 कप गर्म पानी
    • शहद

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • 1 चम्मच दालचीनी चूर्ण गर्म पानी में डाल लें।
    • इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
    • इसे छान लें और शहद मिलाकर तुरंत इसका सेवन कर लें।
    • आप रोजमेरी तेल से शरीर की मालिश भी कर सकते हैं।

    इसे प्रतिदिन 3 बार पीयें।

    सरसों का तेल

    सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट नामक यौगिक होता है जो शरीर में दर्द और सूजन कम करने में सहायक होता है।

    सामग्री:

    • सरसों का तेल

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • थोडा सा सरसों का तेल लें और अपने शरीर पर मालिश कर लें।
    • इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें।
    • नहा लें।

    इसे प्रतिदिन कम से कम एक बार इस्तेमाल करें।

    शरीर में दर्द में खाएं केला

    अक्सर शरीर के दर्द का कारण पोटैशियम की कमी होती है। आप प्रतिदिन केले का सेवन करके अपने शरीर में पोटैशियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

    सामग्री:

    • केले

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • केले को अपने रोज़ के आहार में शामिल कर लें।

    प्रतिदिन 3-4 केले खाएं।

    चेरी

    चेरी के रस से सूजन के कारण होने वाला दर्द ठीक हो जाता है।

    सामग्री:

    • 1 गिलास बिना शक्कर का चेरी का जूस

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • इस जूस को पी लें।

    उच्च परिणामों के लिए इसे दिन में दो बार पीयें।

    सेंधा नमक

    सेंधा नमक में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम होता है जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की मांसपेशियों को तुरंत आराम देता है।

    सामग्री:

    • 1 कप सेंधा नमक
    • पानी

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • गर्म पानी से भरे हुए बाथटब में 1 कप सेंधा नमक डाल लें।
    • इस नमक को घुलने दें और 20 मिनट तक इस बाथटब में रहे।

    इसे प्रतिदिन एक बार या फिर हर दूसरे दिन इस्तेमाल करें।

    सेब का सिरका

    सेब के सिरके में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो दर्द और सूजन दूर करते हैं।

    सामग्री:

    • 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका
    • 1 गिलास गर्म पानी
    • शहद

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • सेब का सिरका गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • इसमें थोडा शहद डालकर इसका सेवन कर लें।
    • आप सेब के सिरके को बाथटब में डालकर उसमें थोड़ी देर बैठ भी सकते हैं।

    इसे प्रतिदिन एक से दो बार इस्तेमाल करें।

    कोल्ड कॉम्प्रेस

    प्रभावित स्थान पर नसों में गड़बड़ी को ठीक करके कोल्ड कॉम्प्रेस शरीर के दर्द से निजात दिलाता है। इसमें अनेस्थेटिक प्रभाव होता है जो दर्द से निजात दिलाता है।

    सामग्री:

    • आइस पैक

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • प्रभावित स्थानों पर आइस पैक लगायें।
    • इसे 10 मिनट तक छोड़ दें और 2-3 बार दोहराएं।

    इस प्रक्रिया को प्रतिदिन 3 बार दोहराएं।

    शरीर में दर्द का इलाज है अदरक

    इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एनलजेसिक गुण होते हैं जो दर्द से आराम दिलाते हैं।

    सामग्री:

    • 1-2 अदरक के टुकड़े
    • 1 कप पानी
    • शहद

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • अदरक को पानी में डाल दें।
    • इसे उबालकर छान लें।
    • इसमें थोडा शहद डाल लें।
    • इसके ठंडा होने से पहले इसे पी लें।

    इसे प्रतिदिन 2-3 बार लें।

    शरीर में दर्द होने पर लें हल्दी

    हल्दी शरीर दर्द के निवारण के लिए अत्यधिक उपयोगी मानी जाती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एनलजेसिक, और चिकित्सीय गुण होते हैं जो शरीर का दर्द ठीक करने के साथ ही इम्युनिटी भी बढाते हैं।

    सामग्री:

    • 1 चम्मच हल्दी चूर्ण
    • 1 गिलास गर्म दूध
    • शहद

    कैसे इस्तेमाल करें?

    • गर्म दूध में हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • दूध के ठंडा हो जाने पर उसमें थोडा शहद मिला लें।
    • इसका सेवन कर लें।

    इसे दिन में कम से कम एक बार लें, कोशिश करें कि रात को सोने से पहले लें।

    शरीर की मालिश

    किसी पेशेवर मालिश करने वाले से मालिश करवाने से मांसपेशियों को आराम मिल जाता है। जर्नल पेन मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध में यह पाया गया है कि मालिश करने से दर्द की तीव्रता कम हो जाती है।

    दर्द से राहत पाने के लिए आप घी की मालिश कर सकते हैं।

    6 thoughts on “शरीर में दर्द : कारण और इलाज”
    1. Dard se rahat paane ke liye ek week me kitni baar maalish karni chahiye?
      Kya maalish karne se joints ka dard sahi ho jayega?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *