Thu. Mar 28th, 2024
    facts about whatsapp in hindi

    विश्वभर में इस समय व्हाट्सप्प काम नहीं कर रहा है। किसी तकनीकी समस्या की वजह से लोग एक दूसरे को संदेश नहीं भेज पा रहे हैं।

    हालाँकि व्हाट्सप्प ऐप फ़ोन में खुल जरूर रहा है, लेकिन आप किसी को मैसेज नहीं भेज पाएंगे।

    व्हाट्सप्प की तरफ से अभी तक इस समस्या पर कोई बयां नहीं आया है। हालाँकि तकनीकी विशेषज्ञ इसे सर्वर की धीमा होने की वजह बता रहे हैं।

    फ़ोन की तरह कंप्यूटर पर भी व्हाट्सप्प अभी नहीं चल रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए लोग लगातार कंपनी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसी प्रकार कर संधान नहीं मिला है।

    अभी मिली जानकारी के मुताबिक व्हाट्सप्प ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। ऐप के बंद होने का कारण अभी तक कंपनी ने नहीं बताया है।

    दूसरे देशों से आयी ख़बरों के मुताबिक व्हाट्सप्प करीबन 40 मिनट के लिए बंद हुआ था। सबसे पहले यूरोप के कुछ देशों ने इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद एशिया और अन्य देशों में इसकी जानकारी मिली।

    हांलांकि ख़ुशी की बात यह है कि व्हाट्सप्प फिर से चलने लग गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।