Thu. Apr 25th, 2024

    संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक खुशहाल रिपोर्ट में भारत इस वर्ष 140 वें पायदान पर है, बीते वर्ष के मुकाबले भारत इस वर्ष सात पायदान लुढ़का है। फ़िनलैंड लगातार इस वर्ष शीर्ष स्थान पर कायम रहा है। इस मामले में भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन से भी पिछड़ गया है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने बुधवार को यह रिपोर्ट जारी की थी।

    संयुक्त राष्ट्र की यह फेरहिश्त छह मानकों पर आधारित होती है। इसमे आय, सामाजिक सहयोग, हेल्थ, आज़ादी, विश्वास और उदारता होती है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में समस्त विश्व की खुशहाली में कमी हुई है। और यह भारत मे निरंतर गिरावट होने की वजह से हैं।

    साल 2018 में भारत इस सूची में 133 वें स्थान पर था और इस वर्ष 140 वें स्थान पर है। यह वैश्विक खुशहाल रिपोर्ट दुनिया के 156 देशों को रैंक देती है। इसमे महत्वपूर्ण होता है कि देश के नागरिक कितना खुश महसूस करते हैं।

    फ़िनलैंड लगातार दूसरी दफा इस सूची में प्रथम स्थान पर रहा है। इसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड की रैंकिंग है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान 67 वें, बांग्लादेश 125 वें और चीन 93 वें स्थान पर है। जंग से जूझ रहे देश सूडान में सबसे अधिक नाखुश है।

    इसके बाद मध्य अफ्रीकी गणराज्य (155), अफगानिस्तान (154), तंजानिया (153) और रवांडा (152) है। दुनिया का सबसे ताकतवर अमेरिका इस सूची में 19 वें पायदान पर है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *