Fri. Mar 29th, 2024
    वेब ब्राउज़र web browser in hindi

    विषय-सूचि

    वेब ब्राउज़र की परिभाषा (web browser definition in hindi)

    परिभाषा – वेब ब्राउज़र एक सॉफ्टवेयर ऐप्लीकेशन है जो की पूरे विश्व में जानकारी प्राप्त करने के काम में आती है। हर वेब पेज पर उसकी एक अलग इमेज और विडियो होती है जो की उसकी अलग यूआरएल से चलती है जिसकी मदद से यह कम्प्युटर के मॉनिटर पर उसका परिणाम दिखाने का काम करता है।

    यह ध्यान में रखिए की वेब ब्राउज़र सर्च इंजिन से काफी अलग होता है। एक उपयोगकर्ता के लिए सर्च इंजिन केवल एक वेबसाइट है जैसे की गूगल है जो की ओर साइटों का डाटा हमे दिखाता है। पर हमें उपकरणो पर वेबसाइट चलाने के लिए वेब ब्राउज़र की जरूरत होती है। लोकप्रिय वेब ब्राउज़र हैं क्रोम, फ़ाइरफॉक्स, सफारी और इंटरनेट एक्सप्लोरर।

    वेब ब्राउज़र के कार्य (function of web browser in hindi)

    वेब ब्राउज़र का काम जानकारी को ढूंढना और उसको उपयोगकर्ता की स्क्रीन पर दिखाना होता है। यह कार्य जब चालू होता है जब हम ब्राउज़र के एड्रैस बार में किसी वेबसाइट का लिंक डालते हैं या फिर उसके एड्रैस को लिखते हैं।

    जैसे ही वेबपेज को जानकारी मिल जाती है वो उसे मॉनिटर पर दिखा देता है और उस लिंक को खोल देता है। कुछ वेबपेज में हाइपरलिंक्स भी होते हैं जो की और पेजों पर हमे लेकर जाते हैं।

    हर लिंक पर एक यूआरएल होता है जों की क्लिक करते ही हमें नए पेज पर लेकर जाता है।

    वेब ब्राउज़र की विशेषताएँ (qualities of web browser in hindi)

    सारे के सारे वेब ब्राउज़र उपयोगकर्ता को एक ही समय पर बहुत सारे टैब एक साथ खोलने की सुविधा देते हैं।

    • ब्राउज़र में पेज पर पीछे जाने के लिए और आगे जाने के लिए एक एक बटन होता है।
    • ब्राउज़र में रिफ्रेश और रीलोड बटन भी होता है।
    • ब्राउज़र में पेज की लोडिंग को रोकने के लिए स्टॉप बटन भी होता है।
    • ब्राउज़र में वापस ब्राउज़र की स्क्रीन पर जाने के लिए होम का बटन भी होता है।
    • ब्राउज़र में एड्रैस बार भी होता है जिसमे हम वेबसाइट का एड्रैस डालकर उस पेज को खोलते हैं।
    • इसमे एक सर्च बार भी होती है जिसमे हम जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

    वेब ब्राउज़र के उदाहरण (examples of web browser in hindi)

    1. गूगल क्रोम (google chrome)– यह एक मुफ्त का वेब ब्राउज़र है जों की गूगल के द्वारा बनाया गया है। यह सितंबर 2008 में निकाला गया था जो केवल माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज में चलता था। उसके बाद यह लिनक्स, मैक, आयोस आदि सबके लिए बना दिया गया।
    2. मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (mozilla firefox) – यह एक मुफ्त का ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जों की मोज़िला फ़ाउंडेशन द्वारा बनाया गया है। इसे हम विंडोज, मैक, लिनक्स, आदि ऑपरेटिंग सिस्टमों में चला सकते हैं।
    3. सफारी (safari) – सफारी एक वेब ब्राउज़र है जो की एपल कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह 2003 में निकाला गया था। पहले यह केवल मैक में चलता था पर आजकल हम इसे विंडोज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    4. इंटरनेट एक्सप्लोरर (internet explorer)– यह माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी द्वारा बनाया गया था। यह 1995 में निकाला गया था। यह ब्राउज़र पहली बार विंडोज 95 के साथ साथ एड़ ऑन के रूप में बाज़ार में निकाला गया था।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    2 thoughts on “वेब ब्राउज़र क्या है? मतलब, उदाहरण”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *