Wed. Apr 24th, 2024
    माइक पोम्पिओ

    अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पिओ ने गुरूवार कहा कि ” वेनेजुएला के राष्ट्रीय संसद के उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी एक गैरकानूनी कृत्य है और उन्होंने तत्काल उन्हें रिहा करने की मांग की है।” राष्ट्रीय सदन के वरिष्ठ नेता एडगर जम्ब्रानो उन सात नेताओं की सूची में शुमार है जिनसे संसदीय इम्युनिटी को छीन लिया गया है।

    माइक पोम्पिओ ने कहा कि “कल शाम को वेनेजुएला के राष्ट्रीय सदन के उपाध्यक्ष एडगर जम्ब्रानो की मनमाने ढंग से गिरफ्तारी अस्वीकृत है और गैरकानूनी है। यह पूर्व मादुरो सरकार की क्रूरता का एक और उदहारण है। यह राष्ट्र की लोकतांत्रित प्रक्रिया से चयनित विधि निर्माण ब्रांच की स्वतंत्रता पर हमला है और वेनेजुएला में असहमति और मुक्त बहस को कुचलना जारी रखना ही मादुरो सरकार का भाग है।”

    राष्ट्रीय सदन के अध्यक्ष जुआन गाइडो ने खुद को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था इसके बाद देश में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया था। देश में महंगाई का स्तर आसमान छू रहा और इसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है।

    गाइडो के ऐलान के तुरंत बाद अमेरिका ने उनके समर्थन का ऐलान कर दिया था। जुआन को अमेरिका के साथ ही 50 पश्चिमी देशों का समर्थन है। दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र के चयनित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सत्ता त्यागने से इंकार कर दिया था और सीके बाद देश में अराजकता का माहौल बढ़ गया था।

    मादुरो ने सत्ता पर बरक़रार रहने के लिए सेना को समर्थन करने के लिए बाध्य किया है और विदेशी मुल्कों के हस्तक्षेपों की आलोचना की है। वेनेजुएला के विपक्षी नेताओं के समूह ने कहा कि “गुरूवार को राष्ट्रीय संसद के उपाध्यक्ष एडगर जम्ब्रानो की गिरफ्तारी और अन्य सांसदों के खिलाफ आरोप ‘वेनेजुएला की आवाम को आवाज़ को कुचलने’ का प्रयास है।”

    रूस, चीन और वेनेजुएला के सेना प्रमुखों का निकोलस मदुरो को समर्थन है। हाल ही में अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोम्पिओ ने कहा है कि दुश्मन सेनाओं से घिर चुके राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ‘कुछ समय के लिए सत्ताशीन हैं,’ और वह देश के भविष्य का हिस्सा नहीं हो सकते।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *