Sat. Apr 20th, 2024
    उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू देश के अगले उप-राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगे। नायडू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई थी। शपथ के तुरंत बाद वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के सभापति के रूप में पदभार संभाल लिया है। आज वेंकैया नायडू देश के उप-राष्ट्रपति के तौर पर अपना पहला भाषण भी देंगे।

    नायडू का शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। इसमें देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। नायडू आज 11 बजे संसद पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी आज राज्यसभा में अपने पद की शपथ लेंगे। अमित शाह गुजरात के राज्यसभा चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे हैं। उनके साथ स्मृति ईरानी भी राज्यसभा के चुनावों में विजयी हुई थी।

     

    इससे पहले उप-राष्ट्रपति चुनावों में भाजपा के वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी को हराया था। कुल 771 वोटों में नायडू को 516 वोट मिले वहीँ गाँधी को 244 वोट मिले। आज सुबह शपथ लेने से पहले नायडू ने राजघाट जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्री दीनदयाल उपाध्याय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    वेंकैया नायडू शपथ ग्रहण

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।