Thu. Apr 18th, 2024
    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है उन्होने यह मुकाम शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच पांच गगनचुंबी छक्के लगाकर हासिल किया।

    पंत के नाम अब दिल्ली की फ्रेंचाईजी से खेलते हुए 86 छक्के है और उन्होने इस सूची में दिल्ली के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा है। सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए 2008 से 2013 के बीच खेला था। विश्वकप विजेता खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियो की सूची में 16वें स्थान पर है।

    युवा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान इस सूची में 67 छक्को के साथ तीसरे स्थान पर है। ऋषभ पंत इस साल भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालो की सूची में शीर्ष पर है।

    शनिवार को पांच छक्के लगाने के बाद, पंत ने अपनी छक्को की संख्या 21 कर दी है जो कि कप्तान श्रेयस अय्यर से 7 छक्के आगे है।

    पंत ने बहुत ही संयम के साथ खेला और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को फिरोजशाह कोटला मैदान में एक बड़ी आसानी से 116 रन के चेज का पीछा करवाया। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 38 गेंदो में 53 रन की नाबाद पारी खेली और उन्होने टीम को 23 गेंदे शेष रहते जीत दर्ज करवाई।

    पंत मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे जब ईश सोढ़ी ने शिखर धवन और पृथ्वी शॉ को लगातार दो गेंदो में आउट किया था। उसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने राजस्थान के स्पिनरो को बिलकुल नही बख्शा और रियान पराग के ओवर में दो छक्के लगाए।

    पंत ने अय्यर के साथ 33 रन की साझेदारी की, लेकिन कोलिन इंग्राम के साथ संघर्ष करने की स्थिति में थे। इनग्राम के आउट होने के बाद, पंत ने अपने कंधे खोल दिए और राजस्थान के गेंदबाजों पर आक्रमण किया और दिल्ली को लक्ष्य का पीछा करने में मदद की।

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद पंत ने कहा था, ” मैं हमेशा खुश रहता हूं जब भी मैं अपनी टीम को मैच जितवाता हूं। यह हमेशा विशेष होता है जब आप मैच फिनिश करते है। मैं पिछला मैच फिनिश नही कर पाया था लेकिन आज मैं यह कर पाया हूं। हम इसे गहराई तक लेकर गए और हमने आखिरी में आसानी से लक्ष्य हासिल किया।”

    इस हफ्ते की शुरुआत में, पंत ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में 20 लेने शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बने थे।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *