Thu. Apr 25th, 2024
    वीरू ने किया हॉकी के जादूगर को याद दी बच्चों को सीख़

    पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को ट्विटर पर याद किया। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का 112 वां जन्मदिन है। हॉकी के इस जादूगर को याद करते हुई वीरू ने कई ट्वीट किये जिसमे उन्होंने ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और उनके बारे में अलग अलग बातें बताई।

    वीरू ने ट्विटर पर ध्यानचंद से जुड़े कई रोचक किस्से शेयर किये, जिसमे उनके खेल से लेकर उनकी जिंदगी तक के किस्से शेयर किये।

    सहवाग ने एक ट्वीट में लिखा देश के सभी बच्चो को मेजर ध्यानचंद के बारे में पता होना चाहिए, उन्होंने 16 साल की उम्र में आर्मी ज्वाइन कर ली थी और 1956 में रिटायर्ड हो गए थे।

     

    अगले ट्वीट में उन्होंने 1936 बर्लिन ओलंपिक्स पर लिखा ‘1932 में बर्लिन ओलंपिक्स में भारतीय दल की अगुवाई ध्यानचंद कर रहे थे जिसमे उन्होंने हिटलर को सलामी देने से मना कर दिया था।

    एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा की ‘डॉन ब्रैडमेन ने एक बार उनको देखकर कहा था कि तुम ऐसे गोल करते हो जैसे क्रिकेट में रन बनाये जाते है। ऐसे महान लोगों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहिए और सेलिब्रेट करना चाहिए।