Wed. Apr 24th, 2024
    विश्व में भारत का योगदान

    सदियो से भारत विश्व में एक प्रख्यात देश की तरह सामने आया है। कई सालो तक भारत ने विश्व इतिहास को दिशा दी है। भारत किस तरह से पूरे विश्व में अपनी ऐसी छवि बना पाया, यह इस लेख में बताना बेहद कठिन होगा। परन्तु इस लेख में ऐसे कुछ महत्वपूर्ण और मुख्य बिंदु बताए गए है जिससे भारत ने विश्व में एक अच्छी और अलग छवि बनाई है।

    मेहरगढ़ (सात हजार वर्ष पूर्व)

    हमारी कहानी सात हजार वर्ष पूर्व शुरू हुई थी, जब हम नवपाषाण बस्ती के रूप में बसे। मेहरगढ़ में मानव बस्तियों के सबसे पुराने सबूत मिले हैं। खेती के भी सबसे पुराने अवशेष यहाँ ही मिले हैं।

    मेहरगढ़ भारत

    मेहरगढ़ राज्य पहले भारत में था परन्तु इस समय यह पाकिस्तान की ज़मीन पर मौजूद है। सभ्यताओं से संबंधित जो भी तिथि बताई जाती है वे सब मेहरगढ़ बसने के बाद के समय की है। मेहरगढ़ इसलिए जरूरी है क्योंकि यहां पर सबूत मिले है जिससे साबित होता है कि खेती एशिया से जन्मी है। उस समय एशिया में खेती की शुरुआत भारत से हुई थी। इस जगह कुछ ऐसी पुरानी और सुंदर आकृतियां और मूर्तियां भी मिली है जिनका जिक्र विनस के शास्त्रों में किया है।

    महान हिमालय श्रंखला (भारत की रक्षक)

    भारत में स्थित हिमालय पर्वत श्रंखला दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का घर है जोकि माउंट एवरेस्ट के नाम से मशहुर है। श्रंखला में पचास से ज़्यादा ऐसे पर्वत है जो सात हजार मीटर की ऊंचाई को पार करते है।

    हिमालय भारत

    हिमालय भारत के लिए प्राकृतिक और ताकतवर संरक्षक की तरह काम करता है। साथ ही हिमालय वहां बसी सभ्यताओं पर आक्रमण करने वालो से इसकी रक्षा भी करता है और सैनिकों के संरक्षण में भी मदद भारत की मदद करता है।

    हिमालय से ही भारत की कई नदियों का जन्म होता है जैसे की जीवनदायनी गंगा। हिमालय श्रखला भारत को उत्तरी ओर से सुरक्षा प्रदान कराती है और यह बेहद महत्वपूर्ण बात है।

    गांधी

    भारत को आजादी दिलाने मे एक बड़ा हाथ राष्ट्रीय पिता माहत्मा गांधी का था। वे अहिंसा के पुजारी थे और उनकी इसी बात ने देश विदेश मे उनका नाम बनाया।

    महात्मा गाँधी भारत

    गांधी जी की अंहिसावादी सोच के कारण पूरे विश्व मे अंहिसा से जुडे कई बड़े आंदोलनो ने जन्म लिया। भारतवासियों को अपने देश का नमक मुफ्त में मिले इसके लिए गाँधी जी ने दांडी मार्च का आयोजन किया था। हिमालय चिपको आंदोलन भी गांधी जी की निगरानी मे शुरू हुआ था।

    गांधी जी और उनके समर्थको की वजह से भारत आज आजादी की सांस ले रहा है। आज के समय मे अगर अंहिसा की शक्ति का पयार्य ढूंढा जाए तो वह महात्मा गांधी है। गाँधी जी को उनके स्वतंत्रा संग्राम में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता है।

    पीएसएलवी का लांच

    15 फरवरी 2017 को भारत ने अंतरिक्ष मे पीएसएलवी विमान भेजा। पीएसएलवी की फुल फार्म है- पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल है। ऐसा इतिहास मे पहली बार हुआ है कि किसी देश ने 104 पोलर सॅटॅलाइट को एक साथ लांच किया। पहले यह रिकार्ड रूस के पास था, उसने वर्ष 2014 मे एक साथ 37 मिसाइल लांच की थी।

    पीएसएलवी भारत

    भारत ने अपने इस कार्य में अन्य कई देशो की मदद की है जैसे कि कनाडा, सिंगापुर। इस दौरान भारत ने कनाडा जैसे कई देशो की सॅटॅलाइट लांच की थी।

    बॉलीवुड

    बॉलीवुड को यह नाम मुंबई के पुराने नाम से मिला, जो बंबई था। बॉलीवुड विश्व मे सबसे बडी फिल्म इंडस्ट्री है। वर्ष 2017 मे बॉलीवुड मे कुल 263 फिल्मे बनी है।

    बॉलीवुड भारत

    बॉलीवुड के सितारे आज पूरी दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। कई अभिनेता हॉलीवुड और अन्य देशों की फिल्मों में भी कलाकारी कर रहे हैं।

    हर जगह भारतवासी है

    2015 मे यह बताया गया है कि करीब 12 मिलियन भारतीय देश के बाहर रहते है। विश्व मे सब जगह भारतीय मिल जाएंगे। फिर वो फिनलैंड हो या ऑस्ट्रेलिया

    सबसे बड़ी युवा जनसंख्या

    भारत की आधे से ज्यादा आबादी 25 वर्ष से कम आयु की है। भारत की आबादी मे युवाओ की संख्या बढती जा रही है। इसका ये तात्पर्य है कि विश्व मे सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत मे पाई जाती है।

    युवा आबादी के साथ तरक्की करना बेहद आसान है और जरूरी भी है। अगर देश अपने युवाओ को शिक्षित कर सके तो भारत विश्व का सबसे प्रगतिशील देश बन सकता है। भारत की युवा जनसंख्या टेक्नोलॉजी और नए अविष्कारों के मामले में सबसे आगे है।

    सौर ऊर्जा

    भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पैनल भारत के केरल राज्य मे स्थित है। केरल के कमुथी नाम की जगह पर यह पैनल बनाया गया।

    सोने का सबसे बडा उपभोगता

    भारत मे सबसे ज्यादा सोने के उपभोगता मौजुद है। क्योकि भारत में पैसो का सबसे ज्यादा निवेश सोने के रूप में किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि विश्व में मौजूद कुल सोने का लगभग 11 फीसदी सिर्फ भारत की महिलाओं के पास है। यह संख्या कई देशों के कुल भंडार से भी ज्यादा है।

    टेक्नोलॉजी

    भारत मे विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन मार्किट है और भारत इंटरनेट यूजर्स मे दूसरे पायदान पर है। इंटरनेट यूजर्स और स्मार्टफोन की दौड़ मे पहला स्थान चीन का है। सोशल मीडिया फेसबुक पर भी यूर्जस के मामले मे भारत दूसरे स्थान पर है।

    इसके अलावा भी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अन्य भागों में भारतीय सबसे आगे हैं।

    दुनिया की सबसे सस्ती कार

    दुनिया की सबसे सस्ती कार भारत मे बनी थी जिसका नाम नैनो था और टाटा कंपनी ने यह कार भारत में बनाई। इस कार की कीमत एक लाख रूपए थी।

    इसके अलावा टाटा कंपनी को विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में गिना जाता है। टाटा नें जैगुआर जैसी कंपनियों को खरीद रखा है।

    सोलर पावर ऐयरर्पोट

    भारत के दक्षिणी सिरे पर मौजूद राज्य केरल के अंदर पहला सोलर पावर ऐयरर्पोट है। यह ऐयरर्पोट कोचिन शहर मे है। इससे यह सिद्ध होता है कि भारत अपने पर्यावरण की ओर बेहद संवेदनशील है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *