Fri. Mar 29th, 2024

    एंडीज पहाड़

    एंडीज दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीपीय पहाड़ है जिसका निर्माण महासागर-महाद्वीप टकराव के कारण हुआ था। इसकी औसतन ऊंचाई 4000 मीटर है। यह वेनेज़ुएला, कोलंबिया, पेरू, इक्वाडोर, बोलीविया, अर्जेंटीना और चिली देश में फैला हुआ है। एशिया के बाहर एंडीज दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत श्रृंखला हैं। यहां की सबसे ऊँची छोटी Mt. Aconcagua है जो समुद्र तल से 6962 मीटर ऊँचा है। दुनिया के सबसे ऊँचे सक्रीय ज्वालामुखी एंडीज पर्वत पर मिलते हैं। चिली अर्जेंटीना के सीमा पर मौजूद Ojos del Saldao पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे ऊँचे ज्वालामुखी हैं।

    इनका निर्माण तब हुआ जब महासागरीय क्रस्ट दक्षिणी अमेरिकी प्लेट के नीचे लुक गया। जब नाज़्का प्लेट अंटार्कटिक प्लेट के नीचे लुक गया तब दक्षिणी अमेरिकी प्लेट का पश्चिमी किनारे पर दबाव पड़ने के कारण एंडीज पर्वतों का निर्माण हुआ।

    Rocky पहाड़

    ये उत्तरी अमेरिका में मौजूद पर्वत श्रृंखला हैं और 3000 मील तक फैले हुए हैं। यह ब्रिटिश कोलंबिया के उत्तरी भाग, पश्चिमी कनाडा, नया मैक्सिको से संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी भाग में फैला हुआ है। इनका निर्माण महासागर-महाद्वीप टकराव के कारण हुआ। जब ये पहाड़ ऊपर की तरफ उठ रहे थे तब इसके पथरीले सतह बने। जब प्लेट टेक्टोनिक प्रक्रिया चालू थी तब Rocky पहाड़ों का निर्माण पूर्ण हुआ जिसके कारण उत्तरी अमेरिका का सतह उबर खाबड़ से भरा हुआ है।

    Great Dividing श्रृंखला

    इनको पश्चिमी हाइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे प्रमुख पर्वत श्रृंखला है एवं तीसरा सबसे लम्बा भूमि आधारित पर्वत है जिनको ऑस्ट्रेलियाई ऐल्प्स के नाम से भी जाना जाता है। इनका निर्माण दरारों (rifting) के प्रभाव से हुआ है।

    Ural पहाड़

    यह पश्चिमी रूस और उत्तर पश्चिमी काज़ाख़स्तान में आर्कटिक महासागर के तट और उरल नदी के किनारे मौजूद है। इसके पूर्वी भाग को यूरोप और एशिया के बीच का प्राकृतिक सीमा माना जाता है। इस पहाड़ में कई खनिज के खदान मिलते हैं जैसे कोयला, बहुमूल्य पत्थर आदि। 18वीं सदी के शुरू से ही यह रूस का प्रमुख खनिज केंद्र रहा है।

    ये महाद्वीपीय टकराव के कारण बने। उरलीयाइ ऑर्गेनि के दौरान Laurrusia महाद्वीप का पूर्वी भाग नए बने Kazakhastania महाद्वीप से टकरा गया और यह टकराव अगले 90 मिलियन सालों तक चला। यह पहाड़ आगे चलके उरल पहाड़ कहलाये।

    एटलस पहाड़

    एटलस पहाड़ उत्तर पश्चिमी अफ्रीका के टुनिशिया, अल्जेरिया और मोरक्को देशों में लगभग 2500 किमी तक फैला हुआ है। Mt. Toubkal यहां की सबसे ऊँची चोटी है जिसकी ऊंचाई 4165 मीटर है और वह मोरक्को के दक्षिणी भाग में स्थित है।एटलस पहाड़ मेडिटेरेनियन और अटलांटिक तटों को सहारा मरुस्थल से अलग करने का काम करती है। इन पहाड़ों का निर्माण तब हुआ जब अफ्रीका और अमेरिका के तट एक दूसरे से टकराये।

    ऐल्प्स पहाड़

    यह पहाड़ यूरोप के देशों में लगभग 1200 किमी तक फैला हुआ है। इसके पूर्व में ऑस्ट्रेलिया और स्लोवेनिया हैं, पश्चिम में फ़्रांस, स्विट्ज़रलैंड और जर्मनी हैं और दक्षिण में मोनाको और इटली हैं। ये पहाड़ अफ्रीका और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेट के टकराने से बने और इस प्रक्रिया में कई मिलियन साल लगे। फ़्रांस इटली सीमा पर स्थित Mt. Blanc यहां की सबसे ऊँची चोटी है और 4810 मीटर ऊँची है। यह यूरोप के जलवायु को काफी हद तक प्रभावित करते हैं।

    [ratemypost]

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में व्यक्त कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *