Sat. Apr 20th, 2024
    vivian dsena biography in hindi

    विवियन डीसेना हिंदी टीवी सीरियल में सबसे अधिक लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। विवियन का सबसे लोकप्रिय किरदार ‘आर के’ का और ‘अभय’ का माना जाता है। विवियन ने अपने अभिनय की शुरुआत 2008 से की थी। उन्होंने ‘मधुबाला’, ‘शक्ति’, ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसी बड़े बड़े सीरियल में मुख्य किरदारों को दर्शाया है। अपने अभिनय की वजह से विवियन ने कई सारे पुरस्कारों को भी जीता है।

    विवियन को स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ और डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में देखा जा चूका है। विवियन ने बहुत सारे किरदारों को नहीं दर्शाया है लेकिन चुनिंदा किरदारों की बदौलत भी वह अपना नाम प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल करने में सक्षम रहे है। फ़िलहाल विवियन ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ में ‘हरमन सिंह’ का किरदार दर्शा रहे हैं।

    विवियन डीसेना का प्रारंभिक जीवन

    विवियन डीसेना का जन्म 28 जून 1988 को उज्जैन, मध्यप्रदेश में हुआ था। विवियन की माँ का नाम ‘श्यामलता डीसेना’ है और पापा का नाम ‘डंकन डीसेना’ है। विवियन की माँ हिन्दू है लेकिन उनके पापा क्रिश्चन हैं। विवान की एक बहन है जिनका नाम ‘पर्वरा डीसेना’ है। विवियन ने अपने स्कूल की पढाई ‘लोकमाया तिलक स्कूल’, मुंबई से पूरी की थी।

    इन्होने अपने कॉलेज की पढाई बीच में ही छोड़ कर आगे ना पढ़ने का फैसला किया था। विवियन डीसेना ने अपने अभिनय के दौरान बहुत सफलता पाई है। उनके द्वारा दर्शाए गए हर एक किरदार को लोगो ने बहुत पसंद किया है।

    विवियन डीसेना का व्यवसायिक जीवन

    विवियन डीसेना ने अपने अभिनय की शुरुआत 2008 से की थी। उनके द्वारा अभिनय किया गया सबसे पहला सीरियल ‘कसम से’ था। इस सीरियल में विवियन ने ‘विक्की जय वालिआ’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल ज़ी टीवी पर जनवरी 2006 से मार्च 2009 तक दर्शाया गया था। विवियन ने 2008 में, इस सीरियल में अभिनय करना शुरू किया था और 2009 तक उनका किरदार बरकरार था।

    2010 में विवियन को सीरियल ‘अग्निपरीक्षा जीवन की – गंगा’ में देखा गया था। यह सीरियल कलर्स टीवी पर दर्शाया जाता था और विवियन के किरदार का नाम ‘शिवम’ था। इस सीरियल को फरवरी 2010 से सितम्बर 2010 तक दर्शाया गया था। 2010 में ही विवियन ने अपना पहला सबसे लोकप्रिय किरदार दर्शाया था। विवियन के इस किरदार का नाम ‘अभय रायचंद’ और ‘अभयेंद्र सिंह’ था और सीरियल का नाम ‘प्यार की ये एक कहानी’ था।

    यह सीरियल स्टार वन पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में विवियन के साथ ‘सुकृति कांडपाल’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। यह सीरियल अक्टूबर 2010 से दिसंबर 2011 तक टीवी पर दर्शाया गया था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 331 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे।

    2012 में विवियन डीसेना ने अपना दूसरा सबसे लोकप्रिय किरदार दर्शाया था। विवियन के इस किरदार का नाम ‘ऋषब कुंद्रा’ उर्फ़ ‘आर के’ था। इस सीरियल का नाम ‘मधुबाला – एक इश्क़ एक जूनून’ था। विवियन ने इस सीरियल में 3 किरदारों को दर्शाया था जिनके नाम ‘ऋषब कुंद्रा’, ‘केवल राज खुश्वाह’ और ‘राजा केवल खुश्वाह’ था। इस सीरियल में विवियन के साथ अभिनेत्री ‘द्रष्टी धामी’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    यह सीरियल कलर्स टीवी पर मई 2012 से अगस्त 2014 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 648 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क़ एक जूनून’ में विवियन और द्रष्टि की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। 2015 में विवियन डीसेना ने कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 8’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    पहले विवियन ने इस शो में भाग लेने से मना कर दिया था क्युकी उन्हें लगता था की वो डांस नहीं कर सकते हैं लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदला था और शो में कांटेस्ट के रूप में भाग लिया था। 7 हफ्तों तक अपने डांस का हुनर दिखने के बाद, विवियन दसेना शो से एलिमिनेट हो गए थे।

    2016 में विवियन डीसेना ने कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ सीजन 7 में वाइल्डकार्ड एंट्री द्वारा प्रवेश किया था। इस शो में विवियन ने चौथा पद हासिल किया था। सीजन 7 के विजयता टीवी अभिनेता ‘सिद्धार्थ शुक्ला’ बने थे। 2016 में ही विवियन दसेना को कलर्स टीवी के सीरियल में मुख्य किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। इस सीरियल का नाम ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ था।

    इस सीरियल में विवियन ‘हरमन सिंह’ का किरदार दर्शा रहे हैं। इस सीरियल में विवियन के साथ अभिनेत्री ‘रुबीना दिलैक’ मुख्य किरदार को दर्शा रही हैं। यह सीरियल मई 2016 से अभी तक टीवी पर दर्शाया जा रहा है। इस सीरियल को एक सामाजिक मुद्दे पर बनाया गया था जो की ‘किन्नर’ यानी हिजड़ा के ज़िंदगी के संगर्ष को दर्शा रहा है। सीरियल ‘शक्ति’ के अभी तक कुल 894 एपिसोड दर्शाए जा चुके हैं। विवियन ने ‘हरमन सिंह’ के किरदार को अभिनय करने के बाद बहुत सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    विवियन डीसेना द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2008 – 2009, ज़ी टीवी के सीरियल ‘कसम से’ में ‘विक्की जय वालिया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, कलर्स टीवी के सीरियल ‘अग्निपरीक्षा जीवन की – गंगा’ में ‘शिवम’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010 – 2011, स्टार वन के सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ में ‘अभय रायचंद’ और ‘अभयेंद्र सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012 – 2014, कलर्स टीवी के सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क एक जूनून’ में ‘ऋषभ कुंद्रा’ उर्फ़ ‘आरके’, ‘केवल राज खुश्वाह’ और ‘राजा केवल खुश्वाह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2015, कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 8’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ में कंटेस्टेंट के रूप में वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी।
    • 2016 – अभी तक, कलर्स टीवी के सीरियल ‘शक्ति – अस्तित्वा के एहसास की’ में ‘हरमन सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, स्टार प्लस के सीरियल ‘सावित्री देवी कॉलेज & हॉस्पिटल’ में अतिथि के रूप में दिखे थे।
    • 2018, कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में अतिथि के रूप में दिखे थे।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2012, ‘भारतीय टेलीविजन अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क एक जूनून’ के लिए ‘ग्रे8! परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर (पुरुष)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘गोल्डन पेटल अवार्ड्स’ में सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क एक जूनून’ के लिए ‘मोस्ट लोकप्रिया नया सदस्या (पुरुष)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘गोल्डन पेटल अवार्ड्स’ में सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क एक जूनून’ के लिए ‘मोस्ट लोकप्रिया जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क़ एक जूनून’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क़ एक जूनून’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीड अवार्ड (जूरी)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘गोल्डन पेटल अवार्ड्स’ में सीरियल ‘शक्ति – अस्तित्वा के एहसास की’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘भारतीय टेलीविजन अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘शक्ति – अस्तित्वा के एहसास की’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘शक्ति – अस्तित्वा के एहसास की’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स)  अवार्ड मिला था।

    विवियन डीसेना का निजी जीवन

    विवियन डीसेना के लव लाइफ की करे तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ‘वहबिज़ डोरबजी’ से 2013 में शादी की थी। इन दोनों ने सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ में एक साथ अभिनय किया था। इस सीरियल के दौरान दोनों मिले और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। शादी के 3 साल बाद विवियन की पत्नी वहबिज़ ने कोर्ट में तलाख के लिए अर्जी भरी थी। वहबिज़ की शिकायत थी की विवियन उनके साथ घरेलु हिंसा करते हैं। दोनों फ़िलहाल एक दूसरे से अलग रहते हैं।

    उड़ती उड़ती खबरों से यह भी पता चला है की फ़िलहाल विवियन टीवी अभिनेत्री ‘अमृता प्रकाश’ को डेट कर रहे हैं।

    विवियन को फुटबॉल खेलने का बहुत शौक है और वो आज भी फुटबॉल का खेल बहुत गंभीरता के साथ खेलते हैं। विवियन डीसेना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी माँ भारतीय रेलवे की ‘एथलीट’ थीं और पापा भारतीय रेलवे के लिए फुटबॉल खेलते थे और शायद यही कारण है की विवियन को फुटबॉल खेल की तरफ बहुत रूचि है। विवियन ने 10 साल की उम्र से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था।

    उनके पसंदीदा फुटबॉलर ‘लियोनेल मेस्सी’ हैं। विवियन को खाने में दही और चावल बहुत पसंद है। इनके पसंदीदा अभिनेता ‘सलमान खान और फरहान अख्तर हैं। अभिनेत्रियों में विवियन को रेखा पसंद हैं। विवियन का पसंदीदा रंग काला और नीला है। विवियन दसेना एक टीवी सीरियल में एक दिन अभिनय करने का 90,000 चार्ज करते हैं। विवियन उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिनकी लोकप्रियता सबसे ज़्यादा मानी जाती है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    2 thoughts on “विवियन डीसेना की जीवनी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *