Fri. Mar 29th, 2024
    विराट कोहली

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ताजा वनडे रैंकिंग में सबसे ऊपर बने हुए हैं। 873 अंको के साथ विराट पिछले काफी समय से अपनी बादशाहत कायम किये हुए हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं जिनके इस समय 861 अंक हैं। विराट के अलावा हालाँकि कोई भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 बल्लेबाजों की सूचि में शामिल नहीं है, लेकिन टॉप 15 में चार भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। विराट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (12वे), शिखर धवन (13वे) और रोहित शर्मा (14वे) इस सूचि में शामिल हैं।

    भारतीय टीम इस रविवार से श्रीलंका के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरान विराट कोहली के पास अपनी लीड को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा मौका हैं। विराट के अलावा धोनी, धवन और रोहित के पास भी इस मौके को भुनाने का अच्छा मौका हैं। गेंदबाजों की सूचि में हालाँकि कोई भी भारतीय गेंदबाज टॉप 10 की सूचि में नहीं हैं। भारत की और से भुवनेश्वर कुमार 13 वे नंबर पर हैं। उनके अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज टॉप 15 गेंदबाजों की सूचि में नहीं हैं।

    वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम तीसरे पायदान पर खिसक गयी हैं। भारत को अपने इस स्थान को बचाने के लिए श्रीलंका से होने वाली आगामी सीरीज को 4-1 से जीतना होगा। अगर भारत ऐसा करने में नाकाम होता हैं तो वह चौथे स्थान पर खिसक सकता हैं।

    इसके साथ ही श्रीलंका टीम पर 2019 में होने वाले विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने का दबाव भी होगा। आपको बता दें कि विश्व कप के लिए टॉप 8 टीमों को सीधे एंट्री मिलती हैं। इसके अलावा चार टीमों को एंट्री के लिए मुक़ाबला करना पड़ता हैं। जो देश विश्व कप की मेजबानी करता हैं, उसे भी सीधे एंट्री मिलती हैं। इस समय श्रीलंका वनडे टीम रैंकिंग में आठवे स्थान पर हैं और उसके और वेस्ट इंडीज के बीच सीधे क्वालीफाई करने की होड़ लगी हुई हैं। श्रीलंका को सीधे एंट्री के लिए इस सीरीज में कम से कम दो मैच जीतने होंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।