Tue. Apr 16th, 2024
    विराट कोहली शतक

    भारत ने कल श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। भारत की और से कप्तान विराट कोहली ने 82 रन की पारी खेली। इसी के साथ विराट अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    विराट ने टेस्ट, वनडे और टी-20 की कुल 333 पारियों में 15075 रन बना लिए हैं। इसी के साथ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 से ज्यादा रन बनाने वाले विराट सातवे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दुनिया में अब तक 33 खिलाडियों ने यह कारनामा किया है।

    विराट के इस समय टेस्ट में 4658 रन, वनडे में 8587 और टी-20 में 1830 रन हैं।

    विराट कोहली ने इसी के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अंतराष्ट्रीय टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह किसी भी भारतीय कप्तान का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था जिन्होंने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन बनाये थे। विराट को उनकी जबरदस्त पारी के लिए मैन ऑफ़ दा मैच और मैन ऑफ़ दा सीरीज का अवार्ड दिया गया।

    कल श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतकर भारत ने श्रीलंकाई दौरे को 9-0 से अपने नाम किया है। किसी भी विदेशी धरती पर ऐसा करने वाली भारतीय टीम विश्व की पहली ऐसी टीम बन गयी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ही धरती पर पाकिस्तान को 9-0 से साफ़ किया था।

    भारत के लिए यह दौरा हर छेत्र में सफल रहा। बल्लेबाजों ने रन बनाये, गेंबाजों ने विकेट लिए। भारत के लिए शिखर धवन ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई है। मध्य स्तर में मनीष पांडेय ने मजबूती दिखाई है। हार्दिक पंड्या हर मैच के बाद मजबूत होते जा रहे हैं। इसी के साथ भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुलदीप यादव ने अच्छा खेल दिखाया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।