Fri. Mar 29th, 2024
    भाजपा और कांग्रेस

    5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझान में राजस्थान और छतीसगढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है।

    राजस्थान 

    राजस्थान में 1993 के बाद से हर 5 साल बाद सरकार बदलती रही है और इस बार भी शुरूआती रुझानों ये परंपरा कायम होती लग रही है। चुनाव बाद हुए एग्जिट पोल पहले ही वहां भाजपा की हर और कांग्रेस की वापसी के अनुमान लगा रहे थे। अभी तक मिले रुझानों में में कांग्रेस भाजपा से बहुत आगे चल रही है। हालाँकि ये शुरूआती रुझान है और परिणाम 10 बजे के बाद ही आने शुरू होंगे।

    वसुंधरा राजे सिंधिया झालरापाटन से, सचिन पायलट टोंक से और अशोक गहलोत सरदारपुरा से आगे चल रहे हैं।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से भाजपा कि सरकार है पिछले 3 बार से वहां भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ स्पष्ट और आसन जीत मिलती रही है लेकिन इस बार मध्य प्रदेश से मिले शुरूआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस कांटे की टक्कर नजर आ रही है। कभी कांग्रेस आगे तो कभी भाजपा आगे हो रही है। हालांकि ये भी शुरूआती रुझान हिया और परिणाम 10 बजे के बाद ही आने शुरू होने।

    शिवराज सिंह चौहान ओनी सीट बुधनी से आगे चल रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ 

    मध्य प्रदेश की तरह छतीसगढ़ में भी पिछले 15 सालों से रमण सिंह के नेतृत्व में भाजपा का शासन है। लेकिन एग्जिट पोल ने प्रदेश में कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगाया था और शुरूआती रुझान इसी ओर इशारे कर रहे हैं। अभी तक मिले रुझानों में कांग्रेस भाजपा से बहुत ही ज्यादा आगे चल रही है। ये अभी शुरूआती रुझान है, आखिरी नतीजे 10 बजे के बाद आने शुरू होंगे।

    शुरूआती रुझानों में मुख्यमंत्री रमन सिंह ओने सीट राजनंदगाँव से अपने प्रतिद्वंदी करुणा शुक्ला से पीछे चल रहे हैं।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *