Fri. Apr 19th, 2024
    विटामिन ए फायदे, स्रोत, नुकसान vitamin a foods in hindi

    विटामिन ए मानव शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है। अगर हमें सेहतमंद रहना है तो विटामिन ए हमारे लिए आवश्यक है। आंखों की रोशनी के लिए, मांसपेशियों की मजबूती के लिए , हड्डियों के लिए और कैल्शियम के स्तर को बनाए रखने के लिए विटामिन ए बेहद जरुरी है।

    विटामिन ए वसा में घुलने वाले विटामिन के रुप में जाना जाता है। आमतौर पर रेटिनॉयड और कैरोटिनॉयड के रुपों में विटामिन ए पाया जाता है। फलों और सब्जियों में मुख्य रुप से विटामिन ए पाया जाता है।

    विटामिन ए हमारे शरीर को सुचारु रुप से चलाने के लिए बहुत ही जरुरी है, तो ऐसे में कौन- कौन से से आहार हैं, जिन्हें खाने से हमारे शरीर में विटामिन ए की मात्रा की पूर्ति होती है।

    विषय-सूचि

    विटामिन ए के स्त्रोत (vitamin a foods, source in hindi

    इस लेख के जरिये हम विटामिन ए के मुख्य स्त्रोत और विटामिन ए पाए जाने वाले भोजन के बारे में चर्चा करेंगे।

    गाजर (carrot)

    गाजर को विटामिन ए का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है। क्योंकि एक कटोरी गाजर रोजाना खाने से विटामिन ए की जरुरत का 334 प्रतिशत हिस्सा हमारे शरीर को मिलता है। आंखों के लिए भी गाजर बहुत अच्छा होता है।

    गाजर को हम सलाद के तौर पर कच्चा खा सकते हैं। इसे सब्जी में मिलाकर पका कर भी खाया जा सकता है या फिर गाजर का हलवा भी बनाया जा सकता है। गाजर बहुत सारे रुपों में हमारे लिए उपयोगी होता है।

    दूध (milk)

    दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

    लेकिन यकीन मानिए दूध विटामिन ए का भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। जो हड्डियों के विकास और कोशिकाओं के बढऩे में मदद करता है। बड़े- बूढ़े हों या बच्चे सभी के लिए दूध फायदेमंद है।

    1 गिलास दूध हर रोज पीना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। (पढ़िए: दूध पीने के फायदे)

    टमाटर (tomato)

    टमाटर का इस्तेमाल भारतीय खानों में सबसे ज्यादा किया जाता है। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट के साथ- साथ विटामिन ए की प्रचूर मात्रा पाई जाती है।

    टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास, विशेष रूप से प्रोस्टेट, पेट और कोलोरेक्टल कैंसर के नियंत्रण में काफी प्रभावी होता है। टमाटर में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

    शकरकंद (sweet potato)

    सर्दियों में मिलने वाला शकरकंद जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी। शकरकंद में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। खासतौर पर नारंगी रंग के शकरकंद में इसकी भरपूर मात्रा होती है।

    नारंगी रंग के शकरकंदों और कुछ दूसरी फसलों से बने उत्पादों में ग्लाईकेमिक तत्वों की मात्रा कम होने की वजह से वे लोग भी इन उत्पादों का सेवन कर सकेंगे जो मधुमेह के शिकार हैं। भारत में ऐसे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तो इस सर्दी शकरकंद खाना ना भूलें।

    हरी सब्जियां (green vegetables)

    हरी सब्जियां खाने की सलाह तो हमें बचपन से ही दी जाती है। कहा जाता है कि हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। हरी सब्जियों में सभी तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं।

    ऐसे में विटामिन ए के लिए हरी सब्जियां भी काफी फायदेमंद होती है। आपको अपने खाने में हरी सब्जियां जरुर लेनी चाहिए। विटामिन ए युक्त भोजन लेने से हमारा शरीर और त्वचा जवां बनी रहती हैं।

    लाल शिमला मिर्च (capsicum)

    लाल शिमला मिर्च भी विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। लाल शिमला मिर्च दिखने में जितना अच्छा लगता है। इसके गुण भी उतने ही लाभकारी होते हैं।

    इसमें कैरोटीनोइड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। लाल शिमला मिर्च का प्रयोग सलाद के रुप में भी किया जा सकता है और इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है। जिस रुप में भी इसे खाएं, ये आपके लिए फायदेमंद ही होगा।

    मछली (fish)

    ये साबित हो चुका है कि मछली सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। मछली में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होती है। मछली खाने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है साथ ही दिमाग भी तेज होता है।

    इसलिए मछली को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। मछली में विटामिन ए के साथ- साथ ओमेगा- 3 और फैटी एसिड भी पाया जाता है।

    अंडा (egg)

    हालांकि अंडा प्रोटीन और वसा के लिए जाना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि अंडे में और भी बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक हैं। उन्हीं में से एक है विटामिन ए।

    अंडे में विटामिन ए की भी मात्रा पाई जाती है। जो हमारे शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करती है।

    कद्दू (pumpkin)

    एक कहावत है कि कद्दू एक, लाभ अनेक। कद्दू के लिए ये कहावत बिल्कुल सटीक है। वैसे तो कद्दू सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, लेकिन कद्दू में मुख्य रुप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है।

    कद्दू के बीज में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। कद्दू का प्रयोग हम सब्जी, राय़ते के तौर पर भी कर सकते हैं या फिर कद्दू की मिठाई भी बनाई जा सकती है।

    हरा धनिया (green coriander)

    हरे धनिए की खूशबू आपको जितनी अच्छी लगती है, खाने में भी वो उतनी ही अच्छी होती है। हरा धनिया खुद में बहुत सारे गुण समेटे हुए हैं। हरा धनिया विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

    हरा धनिया हमारे शरीर के लिए एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में भी काम करता है। इसका प्रयोग हम खाने की सजावट के लिए तो करते ही हैं। साथ ही हरे धनिए की चटनी की तो बात ही अलग है।

    रोजाना खाने में हरे धनिए का प्रयोग करने वालों में किडनी की समस्या कम देखने को मिलती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    7 thoughts on “विटामिन ए के मुख्य भोजन, स्त्रोत”
    1. vitamin a ke capsules lene se hamen night blindness mein improvement ho saktaa hai kya? yah night blindness ko kitne dinon mein cure kar saktaa hai ?

      1. विटामिन ए का कैप्सूल लेने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें. आपकी आँख की कमजोरी के हिस्साब से आपको 2-3 महीने तक विटामिन ए के कैप्सूल लेने पड़ सकते हैं.

    2. kyaa aap dinbhar follow karne ke liye diet chart banaa sakte hian jisme sufficient amount kaa protein vitamin etc ho taaki hum koi unhealthy food naa khaaye

    3. aapne upar jitne bhi vitamin a ke shrot ke baare mein bataaya hai kyaa inke laawa bhi kuch shrot ke baare mein bataa sakte ho??

    4. Kyaa zyada fish khaane ka hamaare shareer par koi negaive effect hotaa hai? Fish mein or kon konse protein paaye jaate hain?

    5. Vitamin a ke capsule khane se aankhon ki roshni thiik ho jati hai agar aisa hai toh koi achha sa vitamin a ka capsule bata de

      🙏🏻Please Please 🙏🏻

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *