Wed. Apr 24th, 2024
    विजय कृष्ण आचार्य

    ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान फ्लॉप क्या हुई, उसके निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य( विक्टर) पर तो मानो मुसीबतो का पहाड़ ही टूट पड़ा हो।

    खबरों का बाज़ार गरम है कि विक्टर यशराज फिल्म्स की मशहूर फ्रैंचाइज़ी धूम की अगली फिल्म का निर्देशन नहीं कर पाएंगे। यशराज ने ये फैसला ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की असफलता को देखकर लिया है।

    लगभग 300 करोड़ के बजट पे बनी ये फिल्म को हर जगह से हार का सामना करना पड़ रहा है। ना इसे दर्शको का प्यार मिला और नाहीं कोई ख़ास कलेक्शन कर पाई।

    इस मूवी में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े नाम जुड़ने पर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह आकर गिर पड़ी। इस मूवी के फ्लॉप होने से पूरी इंडस्ट्री शॉक में हैं और अब इससे भी बड़ा शॉक इसके निर्देशक विक्टर को लग गया है।

    यशराज फिल्म्स ने धूम फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म के निर्देशन के लिए उनकी जगह किसी और को लाने का फैसला किया है।

    साथ ही साथ विक्टर और यशराज फिल्म्स का तीन फिल्मो का कॉन्ट्रैक्ट भी ख़तम हो गया है। प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा ऐसी उम्मीद कर रहे हैं कि धूम 4 से वे अच्छा कलेक्शन करके इस नुकसान की भरपाई कर पाएंगे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *