Fri. May 17th, 2024
विजय कुमार देव

वरिष्ठ आईएएस अफसर विजय कुमार देव को दिल्ली का नया प्रमुख शाशन सचिव के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पहले ये ओहदा अंशु प्रकाश के पास था।

विजय (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरिटरीज)एजीएमयूटी कैडर के 1987 आईएएस बैच के अफसर हैं। उन्हें हाल ही में दिल्ली के चीफ इलेक्टोरल अफसर के रूप में चुना गया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, कम्पीटेंट अथॉरिटी के अनुमोदन से, ये तय किया गया है विजय कुमार देव(आईएएस) को प्रमुख शाशन सचिव, दिल्ली सरकार की ड्यूटी के लिए चुना गया है।

विजय ने अंशु प्रकाश की जगह ली है जिन्होंने सीएम अरविन्द केजरीवाल और अन्य आप पार्टी के नेताओ पे उन्हें असाल्ट करने का इलज़ाम लगाया था। अब उन्हें दूरसंचार विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है। ये फैसला 17 नवंबर को लिया गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रमुख शाशन सचिव एक सबसे ऊँचा ओहदा है राज्य और केंद्र शाषित राज्यों की सिविल सर्विसेज का।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *