Fri. Mar 29th, 2024
    मार्शल अर्जन सिंह का निधन

    12:10 – अर्जन सिंह के पार्थिव शरीर का कड़ी सैन्य उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गयी थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत कई बड़ी हस्तियां शरीक हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    अर्जन सिंह अंतिम संस्कार

    भारतीय वायु सेना के एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया। आज सोमवार को दिल्ली के बरार स्क्वायर पर अर्जन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    अर्जन सिंह की मौत पर गृह मंत्रालय ने राजकीय शौक का एलान किया है। गृह मंत्री के मुताबिक, ‘अर्जन सिंह के सम्मान में उनकी मौत पर राजकीय शौक के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके अलावा राजधानी में सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगे को आधा झुकाया जाएगा।’

    1919 में जन्मे मार्शल अर्जन सिंह ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले देश की आजादी के दिन भी अर्जन सिंह के नेतृत्व में वायु सेना ने लाल किले के ऊपर से हवाई विमान उड़ाए थे। मार्शल अर्जन सिंह के निधन से पूरा देश शौक में डूबा हुआ है।

    अर्जन सिंह

    शनिवार को अर्जन सिंह को दिल का दौरा आने से आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आर्मी हॉस्पिटल जाकर मार्शल से मुलाक़ात की थी। हॉस्पिटल में भारतीय करने के कुछ ही घंटों में अर्जन सिंह की मौत हो गयी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जन सिंह की मौत पर पर देश को उनके योगदान की याद दिलाते हुए कहा, ‘हम उनके देश के लिए बेहतरीन योगदान को याद करते हैं। मैं इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूँ। मार्शल अर्जन सिंह एक बेहतरीन वायु सैनिक और एक नेक इंसान थे।’

    नरेंद्र मोदी के अलावा देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अर्जन सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी उनकी मौत पर श्रद्धांजलि दी।

    सोनिया गाँधी ने देश को मार्शल के दूसरे विश्व युद्ध के दौरान दिए गए योगदान को याद दिलाया। सोनिया गाँधी ने कहा कि अर्जन सिंह एक बेहतरीन वायु सैनिक थे और वे हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का श्रौत रहेंगे। राहुल गाँधी ने कहा कि ‘अर्जन सिंह एक सैनिक के साथ साथ बेहतरीन कूटनीतिज्ञ भी थे। भारत ने एक सच्चा योद्धा खोया है।’

    अर्जन सिंह अंतिम संस्कार

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।