Sat. Apr 20th, 2024
    varun dhawan biography in hindi

    भारतीय कलाकारों में जाने माने अभिनेता वरुण धवन जिनके अभिनय की सराहना पूरी भारतीय युवा करती है। वरुण धवन के पिता डेविड धवन जिन्हें एक से बढकर एक फिल्मो को बनाए जाने के लिए जाना जाता है जैसे ‘बड़े मिया छोटे मिया’, ‘मुझसे शादी करोगी’, कूली न. 1, जैसी कई बड़ी फिल्मे। वरुण धवन का सबसे लोगप्रिय अभिनय ‘बदलापुर’ फिल्म में किए गए ‘राघव’ के चरित्र को कहा जाता है।

    वरुण धवन का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपने जीवन में पहला काम ‘माय नाम इस खान’ फिल्म में एक सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। वरुण की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ थी जिसमे उन्होंने एक अमीर घराने के लड़के का चरित्र दर्शाया था। स्टूडेंट ऑफ़ द इयर फिल्म के निर्देशक ‘करन जौहर’ थे और इस फिल्म को दर्शको द्वारा काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म को मिली कामयाबी के बाद वरुण धवन को फिल्म फेयर में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए भी नोमिनेट किया गया था।

    ‘मैं तेरा हीरो’ फिल्म के बाद वरुण धवन की लोगप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही थी और आज भी वरुण धवन के चाहने वाले कई सारे युवा लड़के- लड़कियां हैं। इसके बाद वरुण धवन के अभिनय को आगे उनकी सभी फिल्मो में काफी लोगप्रियता मिली। उन्होंने कई सारी फिल्मो में अपने अभिनय से कामयाबी भी हासिल की। बदलापुर में किए गये उनके अभिनय को फिल्म फेयर में बेस्ट एक्टर के लिय भी नोमिनेट किया गया था।

    वरुण धवन ने सलमान खान की कॉमेडी फिल्म ‘जुड़वाँ’ के दुसरे भाग ‘जुड़वाँ 2’ में भी काम किया था। इस फिल्म में भी वरुण के अभिनय की काफी तारीफ हुई और खुद सलमान खान ने उन्हें जुड़वाँ 2 के कामियाबी के लिए बधाई भी दी थी।

    वरुण धवन का प्रारंभिक जीवन

    वरुण धवन का जन्म 24 जुलाई 1987 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम डेविड धवन है जो की बॉलीवुड के जाने – माने डायरेक्टर में जाने जाते हैं। उनकी माता का नाम करुना धवन है। वरुण धवन अपने परिवार के छोटे बेटे हैं और उनके बड़े भाई का नाम रोहित है जो की खुद भी एक डायरेक्टर हैं।

    वरुण ने एच. आर. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकॉनोमिक से अपनी पढाई की थी और इसके बाद उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन की पढाई की। अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर से पहले वरुण ने ‘माय नाम इस खान’ में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया था।

    वरुण धवन का व्यवसायिक जीवन

    वरुण धवन ने पहली फिल्म 2012 में निर्देशक करन जौहर के साथ स्टूडेंट ऑफ़ द इयर की थी जिसमे अलिया भट्ट और सिध्हांत ने भी अभिनय किया था। वरुण के साथ अलिया और सिध्हांत की थी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में वरुण धवन के चरित्र को बहुत प्यार मिला था और इसी के चलते फिल्म फेयर में वरुण धवन को बेस्ट मेल डेब्यू के लिए भी नोमिनेट किया गया था।

    वरुण की दूसरी फिल्म थी उन्ही के पिता जी डेविड धवन द्वारा डायरेक्ट की गई मैं तेरा हीरो जिसमे उन्होंने दुबारा कॉलेज के लड़के का चरित्र दर्शाया था। यह फिल्म कॉमेडी थी और इस फिल्म को भी दर्शको ने बहुत पसंद किया। 2014 में ही वरुण और अलिया की जोड़ी दुबारा देखने को मिली फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में। इस बार वरुण और अलिया की जोड़ी को लोगो ने इतना पसंद किया की उनकी इस फिल्म को सबसे ज्यादा कमाए जाने वाले फिल्मो की गिनती में डाल दिया।

    अगले ही साल 2015 में वरुण की एक और फिल्म आई बदलापुर जिसमे उनके अभिनय को सबसे ज्यादा सराहा गया। इस फिल्म में किए गए राघव के चरित्र को लोगो ने काफी पसंद किया और वरुण ने भी बहुत वाह्वाई बटोरी। इस फिल्म की वजह से वरुण को बेस्ट एक्टर के लिए भी नोमिनेट किया गया था। इसके बाद आई वरुण की अगली फिल्म ए. बी. सी. डी. 2 को भी जनता का प्यार मिला और फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की थी।

    2015 में आई शाहरुक खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले’ जिसमे शाहरुक खान के छोटे भाई का चरित्र वरुण धवन ने निभाया था। फिल्म कॉमेडी थी लेकिन दर्शको के दिलो में दिलवाले ने कुछ ज्यादा राज नही किया। कहा जाता है की शाहरुख़ खान के होने की वजह से फिल्म ने 400 करोड़ का कारोबार किया था। 2016 में फिर वरुण की एक और फिल्म आई ‘डिशूम’ जिसमे वरुण के साथ जॉन इब्राहिम भी थे।

    इस फिल्म के डायरेक्टर वरुण धवन के भाई रोहित धवन थे और फिल्म को सिनेमा घरो में दर्शको ने पसंद भी किया। 2017 में एक बार फिर वरुण और अलिया की जोड़ी दर्शको को देखने को मिली ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में। इस फिल को हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से भी अधिक प्यार मिला और एक बार फिर वरुण और अलिया की जोड़ी ने अपनी फिल्म को सालाना सबसे अधिक कमाए जाने वाले फिल्मो में दर्ज किया।

    वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वाँ 2’ जो की सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वाँ’ का दूसरा भाग था उस फिल्म को भी दर्शको ने पसंद किया और सलमान खान को भी वरुण का अभिनय फिल्म में काफी पसंद आया। जुड़वाँ की तरह इस फिल्म में भी वरुण ने डबल रोले किया था और जैकलिन, तापसी दोनों के साथ रोमांस किया था। हर साल एक के बाद एक हिट फिल्मो को दर्शको के बिच लेके आ रहे हैं वरुण धवन।

    वरुण धवन के प्रमुख काम

    2014 में आई वरुण की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ जिसको उन्ही के पिता जी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में वरुण ने एक कॉलेज के लड़के के चरित्र का अभिनय किया था। वरुण को इस फिल्म के द्वारा ‘आइफा अवार्ड्स’ में ‘बेस्ट परफॉरमेंस इन कॉमिक रोल’ का भी अवार्ड मिला था। फिल्म काफी पसंद की गई थी और फिल्म ने 78 करोड़ की कमाई की थी।

    इसके बाद वरुण को बदलापुर फिल्म के लिए भी लोगो द्वारा बहुत प्यार मिला था। इस फिल्म में उनके चरित्र को सभी ने बहुत पसंद किया था। फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन थे। इस फिल्म में वरुण ने शादी शुदा आदमी का चरित्र निभाया था जिसके बेटे और पत्नी को मार दिया जाता है और फिर राघव यानि वरुण धवन इसका बदला लेता दिखाई पड़ता है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, हूमा खुरेशी, यामी गौतम और दिव्या दत्ता ने भी इस फिल्म में काफी अच्छा काम किया था। इस फिल्म के लिए भी वरुण को बेस्ट एक्टर का ख़िताब मिला था।

    2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी थे और वरुण के साथ शाहरुक खान, काजोल, कृति, बोमन ईरानी, और जॉनी लीवर भी थे। इस फिल्म में वरुण ने शाहरुक के छोटे भाई का किरदार निभाया था। फिल्म को कुछ लोगो ने पसंद भी किया वही कुछ लोगो को फिल्म बिलकुल अच्छी नही लगी। फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई की थी। वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वाँ 2’ को लोगो ने बहुत पसंद किया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। वरुण के हर अभिनय को लोगो ने बहुत प्यार दिया है और इसलिए आज वरुण धवन युवाओ के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।

    पुरस्कार और उपलब्धिया

    फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में वरुण धवन के प्रदर्शन ने उन्हें 2013 में फेवरेट डेब्यू (मेल) के लिए लायंस गोल्ड अवार्ड दिलाया था और साथ ही ब्रेकथ्रू प्रदर्शन के लिए एक स्टारडस्ट अवार्ड -मेल 2013 भी मिला था। 2014 में आई फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में किए गए वरुण के अभिनय को एक बार फिर बेस्ट एक्टर का ख़िताब दिया गया।

    ‘मैं तेरा हीरो’ के लिए 2015 में फिर मिला वरुण को स्टार स्क्रीन अवार्ड्स। 2015 में बदलापुर में किए गए अभिनय के लिए वरुण को 2 बार ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ मिला था और साथ ही फिल्म डिशूम के लिए एक बार फिर 2016 में स्टार स्क्रीन अवार्ड्स भी मिला था।

    निजी जिंदगी

    वरुण धवन काफी समय से अपनी प्रेमिका नताशा दलाल के साथ हैं।

    जरूरी बात

    वरुण धवन अभी तक के एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जिनकी 9 फिल्मे एक के बाद एक हिट लिस्ट में गई हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    One thought on “वरुण धवन की जीवनी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *