Fri. Mar 29th, 2024
    वरुण गाँधी होंगे कांग्रेस में शामिल? राहुल गाँधी ने दिया जवाब

    कई दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा नेता वरुण गाँधी जल्द कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकते हैं मगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इन अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    कांग्रेस प्रमुख की ये टिपण्णी उन दो दिनों के बाद आई जब उनकी बहन प्रियंका गाँधी वाड्रा को पूर्वी यूपी का महासचिव बना दिया गया था।

    गांधी-नेहरू परिवार से फिर से मिलने के लिए वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा-“मैंने यह अटकल नहीं सुनी है।”

    राहुल गांधी के चचेरे भाई वरुण गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य हैं।

    उनकी मां मेनका गांधी केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार में महिला और बाल विकास की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।

    दरअसल ऐसी खबरें इसलिए आई कि पिछले कुछ समय से भाजपा में भी वरुण गांधी काफी अलग से दिख रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि वरुण गांधी को भाजपा में तरजीह नहीं दी जा रही है। इसकी बानगी पिछले साल विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिली क्योंकि उन्होंने भाजपा के लिए ताबड़तोड़ रैलियां भी नहीं की थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *