Thu. Apr 25th, 2024
    वनडे में भारत की जीत श्रीलंका

    भारत ने हाल ही में श्रीलंका को टेस्ट में 3-0, वनडे में 5-0 से हराकर लगातार 8 मैच जीत लिए हैं। आज भारत श्रीलंका के साथ एकमात्र टी-20 मैच खेलने जा रहा है। विराट कोहली का यह 50वा टी-20 मैच है, ऐसे में टीम को उनसे खासी उम्मीदें होंगी।

    हालाँकि भारत ने अब तक श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया है, लेकिन टी-20 मैच में श्रीलंका वापसी कर सकती है। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टीम के साथ नहीं हैं। शिखर की माताजी की तबियत ख़राब होने की वजह से शिखर भारत वापस आ गए हैं।

    भारत को इस साल टी-20 खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। इस साल भारत ने चार टी-20 मैच खेलें हैं, जिमे दो में उसे जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा । भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। उसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

    दूसरी तरफ श्रीलंका का इस साल टी-20 मैचों में खासा अच्छा प्रदर्शन रहा है। श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज में मात दी थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेली थी। इस तरह श्रीलंका ने इस साल आठ मैचों में पांच में जीत हासिल की है। हालाँकि भारत के खिलाफ श्रीलंका का प्रदर्शन अच्छा नहीं है।

    इस समय भारतीय टीम में ओपनिंग को लेकर स्थिति बनी हुई है। कप्तान कोहली के पास रोहित शर्मा, के एल राहुल, अजिंक्य रहने और स्वयं के रूप में चार विकल्प है।

    इसके अलावा गेंदबाजी में भारत के पास आर आश्विन और जडेजा दोनों ही नहीं हैं। भारत के पास हांलांकि युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्सर पटेल के रूप में तीन विकल्प हैं। इनमे से किन्ही दो को जगह मिल सकती है। तेज गेंदबाजी में भारत की और से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।