Wed. Apr 24th, 2024
    प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक दिन बाद, उन्होंने भी मध्यम लक्षणों के साथ कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

    कांग्रेस पार्टी की महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार संभाल रही प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चार दिवसीय यूपी दौरे के बाद पीएम मोदी के निर्वाचित क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगी। यहां जाकर वे प्रदेश में हुए विकास के साथ-साथ जमीनी हकीकत का जायजा लेंगी।

    नाम नहीं बताने की शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी 28 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक से पहले वाराणसी जाने वाली हैं।

    इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिमी यूपी का भार संभाल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 14 फरवरी तक यूपी का दौरा किया था। जहां उन्होंने तमाम निर्वाचन क्षेत्रों के कांग्रेस प्रमुखों, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

    बता दें कि प्रियंका के जिम्मे 41 क्षेत्र हैं तो वहीं सिंधिया को 39 क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है।

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी यूपी के सचिव प्रकाश जोशी ने बताया कि, “प्रियंका व सिंधिया ने मिलकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश व आत्मविश्वास पैदा किया है। तीन दिनों के भीतर वे तमाम कर्यकर्ताओं से मिले और उनकी बातें सुनी। कांग्रेस पार्टी अब पूरे उत्साह के साथ आगामी चुनाव में टक्कर देने के लिए तैयार है।”

    बीते दिनों वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने बैठक की थी। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की निर्वाचन क्षेत्र में पिछले 5 सालों में हुए विकास का आंकलन लिया।

    इस पर यूपी के बीजेपी सचिव विजय बहादुर पाठक ने कहा, “प्रियंका गांधी का वाराणसी आने बहुत अच्छी बात है। इसके जरिए विश्व भर में पीएम द्वारा वाराणसी में चलाए गए अभियानों, परियोजनाओं की जानकारी मिलेगी। यहां आकर प्रियंका जान पायेंगी कि पिछले 60 सालों में उनके परिवार ने देश की क्या दशा कर दी थी।”

    काशी दौरे के दौरान प्रियंका पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के घर भी जाएंगी। कुछ जानकारों के मुताबिक प्रियंका 4 मार्च को कुंभ में डुबकी लगाने भी जा सकती हैं। कुछ के मुताबिक वहां पर प्रियंका का एक छोटा रोड शो भी रखा जाएगा। जिसमें वे ब्लॉक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगी।

    यह पहली बार है कि जब प्रियंका अपने पारिवारिक चुनावी क्षेत्र अमेठी व रायबरेली से बाहर निकलकर लोगों को संबोधित कर रही हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *