Wed. Apr 17th, 2024
    Sheila-Dixit

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इच्छा हैं कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित चल रहे लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन शीला दीक्षित ने अपने परिवार से राय सलह के लिए समय मांगा हैं।

    कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सभी सतों लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा सप्ताह के अंत कर सकती हैं और शीला दीक्षित के पूर्वी दिल्ली से चुनावीं मैदान में उतरने की संभावना हैं।

    गुरूवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को तय कर लिए हैं।

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पीसी चाकों ने कहा सात सीटों के सभी उम्मीदवारों की सूची शनिवार तक जारी होने की संभावना हैं।

    पार्टी के वरिष्ट नेता का कहना हैं कि पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवारी पर शीला दीक्षित के नाम पर गंभीर चर्चा चल रही हैं। अगर उनके बेटे संदीप दीक्षित चुनाव लड़ने से इंकार कर देते हैं तो उनकों मैदान में उतारा जा सकता हैं।

    कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट से पूर्व मंत्री योगांदन शास्त्री को और ओलंपिक पदक विजेता सुनिल कुमार के नाम को शॉर्टलिस्ट किया हैं। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय दिल्ली में पूर्वांचली मतों के महत्व को देखते हुए पार्टी पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को मैदान में उतार सकती हैं, जहां पूर्वी यूपी और बिहार से संबंधित समुदाय की बड़ी आबादी हैं।

    कांग्रेस चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, उत्तर पश्चिम सीट से पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, नई दिल्ली से राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख अजय माकन और उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद जे पी अग्रवाल के मैदान में उतरने की संभावना हैं।

    इस दौरान, एक महीने बाद आप और कांग्रेस के दिल्ली में गठबंधन की संभावना खत्म हो चुकी हैं। दिल्ली में छठे चरण में लोकसभा चुनाव होंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *